Rahul Gandhi raises questions over Assam-Bengal results, says We agree with Mamata ji चुनाव चोरी, संस्था चोरी, अब और चारा ही क्या; असम व पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी, India News in Hindi - Hindustan
More

चुनाव चोरी, संस्था चोरी, अब और चारा ही क्या; असम व पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हम चुनाव चोरी का यह तरीका पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा चुनाव 2024 और अन्य कई चुनावों में देख चुके हैं।'

Mon, 4 May 2026 10:33 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चुनाव चोरी, संस्था चोरी, अब और चारा ही क्या; असम व पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को घोषित पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाते हुए उनमें भाजपा की जीत को चुनाव चोरी बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन की मदद से जीतकर चुराए हैं। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस बात से भी सहमति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।

सोमवार रात सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, 'असम और बंगाल ऐसे साफ मामले हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के सहयोग से चुनाव चुराया है। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें चुराई गईं हैं।' आगे गांधी ने लिखा कि 'हम चुनाव चोरी का यह तरीका पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा चुनाव 2024 और अन्य कई चुनावों में देख चुके हैं।' वहीं अपनी पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने लिखा, 'चुनाव चोरी, संस्था चोरी - अब और चारा ही क्या है!'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल चुनाव की तुलना संजय सिंह ने ईरान युद्ध से कर डाली, तृणमूल की हार पर बिफरे

तमिलनाडु के नतीजों को लेकर विजय से की बात

इससे पहले शेयर की अपनी एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने तमिलनाडु के चुनाव नतीजों को लेकर राजनीति के नए सितारे थलपति विजय से हुई बातचीत के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था, 'मैंने थिरु विजय से बात की और TVK के शानदार नतीजों के लिए उन्हें बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की तेज होती आवाज को दिखाता है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए मेरी तरफ से हृदय से धन्यवाद। मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।'

इससे पहले दोपहर में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य में हुए चुनावों में भाजपा की भारी जीत को अनैतिक करार दिया था और आरोप लगाया कि 100 से ज्यादा सीटों पर जनादेश लूटा गया है। उन्होंने कहा था कि'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियां अवैध थीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आए, एक पर बना जीत का नया रिकॉर्ड

बंगाल में TMC 81, तो असम में कांग्रेस 19 सीटों पर सिमटी

बता दें कि हाल ही में चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए गए। इन नतीजों में पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हुआ और भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 294 सीटों में से 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। जबकि राज्य में पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस केवल 81 सीटों पर सिमट गई। वहीं असम में राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 82 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं कांग्रेस पार्टी 19 सीटें ही प्राप्त कर सकी। इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेले दम पर लड़ा और जीता; पिता ने सराहा विजय का साहस, 'फर्स्ट फैन' से भी मिलवाया

इन दो राज्यों के साथ ही तीन अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम भी सोमवार को घोषित किए गए। इनमें से देर रात तक केरल में कांग्रेस गठबंधन ने 140 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, वहीं CPI (M) 26 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 22 सीटें ही जीत सकी थी। उधर तमिलनाडु में राज्य की 234 सीटों में से TVK ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि DMK ने 74 और AIADMK ने 53 सीटें जीती थीं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 18 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।