raghav Chadha Sandeep Pathak and Ashok Mittal quits AAP and joined BJP AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा; दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल, India News in Hindi - Hindustan
More

AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा; दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल

राघव चड्ढा ने कहा, 'मैं आपको असली वजह बता रहा हूं कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी क्यों बनाई। मैं उनके कथित गलत कामों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मैं उनकी दोस्ती के योग्य नहीं था, क्योंकि मैं उनके कामों में शामिल नहीं था।'

Fri, 24 April 2026 04:03 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा; दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ दी। चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्य पार्टी छोड़ रहे हैं। नई दिल्ली में संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, 'हमने निर्णय लिया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए भाजपा में शामिल होंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरभजन सिंह, राघव चड्ढा से नए डिप्टी लीडर तक, कौन-कौन छोड़ गया AAP

राघव चड्ढा ने कहा, 'राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक हमारे साथ हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। यहां हमारे साथ तीन सांसद मौजूद हैं। इनके अलावा हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं।'

AAP छोड़ने की राघव चड्ढा ने क्या बताई वजह

राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकताओं से भटक गई है। उन्होंने कहा, 'अब यह पार्टी देशहित में काम नहीं करती, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज हम घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी आवाज बंद कर दी गई; राघव चड्ढा के AAP पर गंभीर आरोप, PM मोदी की खूब की तारीफ

राघव चड्ढा ने कहा, 'मैं आपको असली वजह बता रहा हूं कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी क्यों बनाई। मैं उनके कथित गलत कामों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मैं उनकी दोस्ती के योग्य नहीं था, क्योंकि मैं उनके कामों में शामिल नहीं था। हमारे पास सिर्फ दो विकल्प थे - या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 सालों में किए गए जनसेवा के काम को खत्म कर दें, या फिर अपनी ऊर्जा और अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए स्वयं को भाजपा में विलय करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ, बांसुरी स्वराज का सौरभ भारद्वाज पर निशाना

संदीप पाठक किस बात से हैं नाराज

AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं आप से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं। पाठक ने कहा, '10 सालों में ईश्वर साक्षी है कि मैंने खूब मेहनत की। दिन रात नहीं देखा। सबकुछ झोंक दिया। मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया। पार्टी को आगे रखा। अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। मेरा मकसद था कि देश के लिए काम करना है। मेरी ईमानदारी का, निष्ठा का प्रमाण मैं नहीं दूंगा आप के नेता देंगे। मैंने जितने भी फैसले लिए वे सारे पार्टी को सबसे ऊपर रखकर लिए।'