Prakash Raj take spotlight CJP Bengaluru protest Poster Say no to British Janata Party 'ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए', CJP के विरोध प्रदर्शन में प्रकाश राज हुए शामिल, India News in Hindi - Hindustan
More

'ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए', CJP के विरोध प्रदर्शन में प्रकाश राज हुए शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया मंचों के जरिए समर्थन जुटा रही है और इससे पहले नई दिल्ली में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर चुकी है। सीजेपी ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती है।

Sun, 14 June 2026 09:11 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए', CJP के विरोध प्रदर्शन में प्रकाश राज हुए शामिल

नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन नीट घोटाले के विरोध में आयोजित किया गया है और शिक्षा मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC के किसी अलग गुट को मान्यता मत दें, ओम बिरला से अभिषेक बनर्जी ने लगाई गुहार

अभिनेता प्रकाश राज, कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भीड़ को संबोधित किया। प्रकाश राज ने कहा, 'इस देश की युवा पीढ़ी ने लड़ने का फैसला कर लिया है। इस देश की युवा पीढ़ी चाचाओं और बुआओं से कह रही है कि आप रिटायरमेंट उम्र के बाद इस देश पर राज कर रहे हैं। अब जाओ। हम युवा अपनी भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।' छात्रों और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर्स लेकर प्रदर्शन किया। कुछ पोस्टर्स पर ‘ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए’ लिखा था, जो केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुदीप बंद्योपाध्याय बनाम काकोली घोष; TMC के बागी खेमे में खींचतान, कौन करेगा लीड

सीजेपी की क्या है मांग

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया मंचों के जरिए समर्थन जुटा रही है और इससे पहले नई दिल्ली में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर चुकी है। सीजेपी ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भविष्य में नीट परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता के दोहराव को रोकने के लिए नए सुरक्षा उपाय और नियम लागू किए जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता के 22 बागी सांसदों ने थामा NCP का दामन, बोले- असली TMC कौन, कोर्ट तय करे

रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी स्थल पर डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। आयोजकों ने कहा कि बेंगलुरु का यह प्रदर्शन देश के प्रमुख शहरों में चलाए जा रहे विरोध कार्यक्रमों की शृंखला का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में इसी तरह के प्रदर्शन के बाद यह अभियान आगे बढ़ाया गया है। आयोजकों ने दावा किया कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।