PM Narendra Modi Arrives in Italy Giorgia Meloni Welcomes Him in Rome इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी के साथ ऐसे किया स्वागत, India News in Hindi - Hindustan
More

इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी के साथ ऐसे किया स्वागत

रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने मोदी का स्वागत किया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इटली के रोम पहुंचा। राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा।'

Wed, 20 May 2026 07:13 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी के साथ ऐसे किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। यहां उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने एक फोटो और संदेश के साथ उनका स्वागत किया है। जल्द ही दोनों नेताओं की बैठक होने जा रही है। रोम पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी।

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने लिखा, 'रोम में स्वागत है मेरे दोस्त।' साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह पीएम मोदी के साथ मशहूर कोलोसियम स्टैंड्स में नजर आ रहीं हैं। साथ ही पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से भी मुलाकात करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नार्वे में प्रधानमंत्री मोदी पर नस्ल वादी कार्टून, अखबार ने बीन बजाते हुए दिखाया

रोम में हुए जोरदार स्वागत

रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने मोदी का स्वागत किया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इटली के रोम पहुंचा। राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध में जॉर्जिया मेलोनी किसकी तरफ? इटली की पीएम ने खुद बताया

उन्होंने लिखा, 'इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMC) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में लिखा, 'भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं।' उन्होंने लिखा, 'भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है। यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: मैक्रों और मेलोनी का गले लगते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने मजे लिए

इससे पहले की थी नॉर्वे यात्रा

इससे पहले पीएम मोदी ने नॉर्वे की यात्रा की थी, जहां उन्होंने सोमवार को ओस्लो के शाही महल में नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की थी और भारत में तेजी से हो रहे बदलावों तथा नॉर्वे के व्यवसायों के लिए देश में उभरते अवसरों का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने मंगलवार को आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकों के दौरान स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, सतत विकास और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।