Viral Video of Macron and Meloni awkwardly hugging goes viral drawing hilarity VIDEO: मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीके से गले लगते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने लिए मजे, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीके से गले लगते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने लिए मजे

Viral Video: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच गले लगते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मैक्रों, मेलोनी की गले लगाते और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे मेलोनी भी थोड़ी असहज नजर आईं।

Sun, 19 April 2026 12:21 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीके से गले लगते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने लिए मजे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों से वैश्विक उथल-पुथल मची हुई है। इसकी वजह से यूरोपीय यूनियन में एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई देने वाले फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी एक साथ आते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीक से गले लगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेना शुरू कर दिया है।

फ्रांस की राजधानी पैरिस के एलिसी पैलेस में मैक्रों ने होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भी पहुंची। हालांकि, मेलोनी की पहुंचना उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब गेट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे मैक्रों ने उन्हें गले से लगा लिया और उन्हें किस करते हुए नजर आए। इस तरीके से गले मिलने से मेलोनी भी कुछ असहज नजर आईं। दो राष्ट्राध्यक्षों का इस तरीके से गले मिलने का क्षण जल्दी ही मीडिया और सोशल मीडिया का हेडलाइन बन गया।

बता दें, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का करीबी माना जाता है। लेकिन हाल ही में जब पोप लियो और ट्रंप के बीच में बयानबाजी हुई, तो मेलोनी को पोप के साथ खड़ा होना पड़ा। इसके बाद ट्रंप ने मेलोनी को भी काफी खरी खोटी सुना दी। इसके बाद यूरोप के सभी देश परोक्ष रूप से अमेरिका के खिलाफ खड़े हो गए। पेरिस में जब स्टार्मर और मैक्रों ने होर्मुज को लेकर बैठक बुलाई, तो इसमें अमेरिका को दूर रखा गया। इसके बाद भी इसमें मेलोनी समेत करीब 50 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया।

खैर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अजीब-अजीब तरीके से मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "सच कहूं, तो मैंने दो वैश्विक नेताओं के बीच में इतनी असहज बातचीत कभी नहीं देखी। मैक्रॉन गले लगाकर दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेलोनी को देखकर लगता है कि वह इस समय दुनिया में कहीं और होना चाहती हैं। यह स्पष्ट है कि जी7 बयान पर असहमति के बाद उनके बीच गंभीर तनाव है और यह वायरल क्लिप इस ठंडेपन की पुष्टि करता है।"

दरअसल, पिछले जी7 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूरोपीयन यूनियन के एक मुद्दे को फोरम पर उठाने की कोशिश की थी। इसका मेलोनी ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद उस समय भी मेलोनी और मैक्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक और यूजर ने लिखा, "मैक्रों को लेकर मेलोनी की घृणा और अस्वीकृति साफ तौर पर देखी जा सकती है।"

भले ही लोगों ने इस क्षण के लिए मैक्रों और मेलोनी की मजाक उड़ाया हो, लेकिन कई लोगों ने इसका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, “कुछ भी अजीब नहीं था। उन्होंने कुछ बहुत ही मजेदार कहा। उसने प्रतिक्रिया दी। बस इतना ही।” वहीं दूसरे ने कहा, “उस किस में कुछ भी अजीब नहीं था। बस एक दोस्ताना स्वागत वाला किस था। कोई अटपटापन नहीं था।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।