इंडिगो के विमान में मिला Danger लिखा पेपर, नीचे बनी थी खोपड़ी; मचा हड़कंप
भारत के व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट पर संदिग्ध टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर है कि बाथरूम में मिले इस पेपर पर 'Danger' लिखा हुआ था। खास बात है कि पेपर मिलने कुछ समय बाद ही यह विमान उड़ान भरने वाला था।

भारत के व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट पर संदिग्ध टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर है कि बाथरूम में मिले इस पेपर पर 'Danger' लिखा हुआ था। खास बात है कि पेपर मिलने कुछ समय बाद ही यह विमान उड़ान भरने वाला था। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल, जांच जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा, 'मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो के एक विमान के शौचालय में 'DANGER' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला, जिससे सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।'
उन्होंने आगे बताया, 'यह विमान, इंडिगो 911, अपनी अगली उड़ान की तैयारी कर रहा था। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।'
एक विमान की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पीटीआई भाषा के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने के कारण सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) में धुआं देखे जाने के बाद आपात स्थिति में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को विमान को लखनऊ की तरफ मोड़ने के बारे में अलर्ट किया गया और विमान शाम लगभग पांच बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
सभी सुरक्षित
सूत्रों के मुताबिक, विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 148 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, विमानन कंपनी ने ज्यादातर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमानों में जगह दी। सूत्रों ने बताया कि कुछ यात्रियों को उनके टिकट की पूरी रकम वापस की गई, जबकि कई अन्य यात्रियों को होटल में रहने की सुविधा दी गई और बाद की उड़ानों में उनकी बुकिंग दोबारा की गई।
इस बीच, एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली जा रही एक विमान के चालक दल के सदस्यों ने रास्ता बदलकर लखनऊ की ओर मुड़ने का फैसला किया और धुएं का अलर्ट मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विमान को उतारा गया।




साइन इन