After Two Secret Marriages, He Weds a Third Time; Indigo Air Hostess Files FIR Against Husband दो शादी छिपाकर की तीसरी शादी, इंडिगो की एयर होस्टेस ने पति पर कराई FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो शादी छिपाकर की तीसरी शादी, इंडिगो की एयर होस्टेस ने पति पर कराई FIR

इंडिगो की एयर होस्टेस ने पति पर एफआईआर कराई है। आरोप है कि दो शादी की बात छिपाकर पीड़िता से तीसरी शादी रचाई। विरोध करने पर पीटा और गर्भपात करा दिया। यही नहीं साजिश के तहत इंडोनिशया टूर पर ड्रग्स देकर पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए।

Fri, 27 March 2026 03:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दो शादी छिपाकर की तीसरी शादी, इंडिगो की एयर होस्टेस ने पति पर कराई FIR

UP News: इंडिगो की एयर होस्टेस को दहेज के लिए आस्ट्रेलियन सिटीजन पति ने प्रताड़ित किया। ड्रग्स के लती पति ने गलत काम किया। दो शादी की बात छिपाकर पीड़िता से तीसरी शादी रचाई। विरोध करने पर पीटा और गर्भपात करा दिया। यही नहीं साजिश के तहत इंडोनिशया टूर पर ड्रग्स देकर पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए। फिर अकेला छोड़कर भाग निकला। स्वदेश लौटी पीड़िता के घरवालों ने समझौते का प्रयास किया तो दहेज की मांग की गई। इंकार पर वीडियो वायरल किया गया। राजधानी लखनऊ के महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

कृष्णानगर निवासी रिटायर्ड सरकारी कर्मी ने बताया कि बेटी इंडिगो एयरलाइंस में सीनियर केबिन क्रू पद पर थी। उन्होंने बेटी की शादी 12 जुलाई 2024 को मेरठ निवासी युवक से की थी। सिविल इंजीनियर दामाद आस्ट्रेलिया में रहता है। शादी में लड़कीवालों ने हैसियत के अनुसार करीब 40 लाख रुपये के जेवर दिए थे। शादी के बाद मेरठ पहुंचने पर सास ने जेवर लेकर अपने पास रख लिए। दामाद ने पत्नी की आस्ट्रेलिया में नौकरी की बात कहकर शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए। विदेश पहुंचने पर बेटी को पता चला कि पति ड्रग्स का आदी है और कई लड़कियों से संबंध है। विरोध करने पर पति ड्रग्स लेकर पत्नी से गलत काम करता था। विरोध पर पीटता और प्रताड़ित करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्षद को शपथ दिलाने में देरी पर हाईकोर्ट का सख्त, नगर आयुक्त-महापौर से जवाब-तलब

विरोध पर पति खुद को आस्ट्रेलियन सिटीजन बताता

पत्नी को पता चला कि पति की पूर्व में दो शादियां भी हुई थी। विरोध पर पति खुद को आस्ट्रेलियन सिटीजन बताता था। कहता था भारतीय पुलिस व कोर्ट कुछ नहीं कर सकते हैं। 28 फरवरी 2025 को पीड़िता ने पति के मोबाइल पर भाभी से अश्लील चैट देखी तो विरोध कर सास को बताया। इसपर पति ने मां के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया में उसे बेरहमी से पीटा। 14 अप्रैल को पति साजिश के तहत पत्नी को इंडोनेशिया बाली ले गया और वहां कोल्ड ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए। उसके बाद होटल में अकेला छोड़कर वहां से भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में किसानों को जमीन अधिग्रहण पर तत्काल मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार के निर्देश

पत्नी के वीडियो को एडिट कर दोस्तों को भेजकर पति बदनाम कर रहा

मायकेवालों ने ससुरालवालों से शिकायत की तो ससुर ने टिकट कराकर बहू को स्वदेश बुलाया। लड़कीवालों ने कई बार समझौते का प्रयास किया लेकिन समाधान नहीं निकला। बल्कि दहेज की और मांग की गई। ससुराल का एक सदस्य इन कृत्यों में शामिल रहा और पीड़िता के बारे में अश्लील टिप्पणी करता रहा। इससे पहले जनवरी 2025 में पत्नी के गर्भवती होने पर आरोपियों ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि पत्नी के वीडियो को एडिट कर परिजन व दोस्तों को भेजकर पति बदनाम कर रहा है। विरोध पर मौसेरे भाई संग एसिड अटैक की धमकी दी। पीड़ित पिता ने दामाद, सास व मौसेरे भाई के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली से 30 तक हर जिले में चलेगा अभियान, घर-घर जाएंगी आशा वर्कर; बनाएंगी यह कार्ड
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।