Indigo travel conditions across Middle East changing staying updated is important एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी, India News in Hindi - Hindustan
More

एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी

कंपनी की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और अपडेट्स भेज रही हैं। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल संघर्ष और अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण तनाव है, जिससे उड़ान में रुकावटें सामान्य हो गई हैं।

Tue, 31 March 2026 10:44 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने मध्य पूर्व में बदलती स्थितियों को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को कंपनी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया, 'क्षेत्र में मौजूदा हालात के कारण उड़ान शेड्यूल में बदलाव संभव है। इसलिए सभी यात्रियों से अपील है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपने फ्लाइट स्टेटस की ताजा जानकारी जरूर चेक करें।' इंडिगो ने साफ किया कि यात्री सुरक्षा और उनकी सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले किचेन, अब बेडरूम तक पहुंचा ईरान जंग का असर; कंडोम की किल्लत का खतरा

कंपनी की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और हर एक अपडेट्स भेज रही हैं। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल संघर्ष और अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है, जिससे एयरस्पेस प्रतिबंध और उड़ान में रुकावटें सामान्य हो गई हैं। इंडिगो ने 1 अप्रैल के लिए अपनी कई उड़ानों को ऑपरेट करने की पुष्टि की है। जारी की गई फ्लाइट अपडेट लिस्ट में बॉम्बे, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि और बेंगलुरु जैसे भारतीय शहरों से जेद्दा, मदीना, अबू धाबी, रियाद और मस्कट जैसी मध्य पूर्वी मंजिलों के लिए उड़ानें शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली जा रही फ्लाइट में उठा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; 148 यात्री थे सवार

ताजा शेड्यूल में क्या बताया गया

6E59 बॉम्बे से मदीना, 6E61 बॉम्बे से जेद्दा, 6E71 दिल्ली से अबू धाबी और 6E1271 कोच्चि से मस्कट जैसी उड़ानें शेड्यूल हैं। कुल मिलाकर दोनों तरफ की लगभग 30 से ज्यादा उड़ानें इस सूची में हैं। कंपनी ने कहा कि ये उड़ानें मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और लागू नियमों के तहत ऑपरेट होंगी। यात्री अपनी बुकिंग और चेक-इन से पहले इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर स्टेटस देख सकते हैं। मध्य पूर्व में फरवरी के अंत से शुरू हुए ईरान युद्ध के बाद से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब इटली ने US को दिया झटका, भड़के ट्रंप बोले-होर्मुज जाओ, तेल लाओ; टॉप-5

अमेरिका-इजरायल के हमलों और ईरान के जवाबी हमलों के कारण गल्फ क्षेत्र के एयरस्पेस बंद या सीमित हो गए हैं, जिससे कई एयरलाइंस ने कतर, कुवैत और कुछ अन्य गंतव्यों की उड़ानें स्थगित कर दी हैं। इंडिगो ने भी कुछ मार्गों पर सेवाएं कम की हैं, लेकिन सऊदी अरब और यूएई के प्रमुख शहरों के लिए कुछ उड़ानें जारी रखी हैं। यह कदम यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। क्षेत्रीय संघर्ष के कारण ईंधन लागत, बीमा प्रीमियम और रूट डायवर्शन बढ़ने से एयरलाइंस पर दबाव है, फिर भी इंडिगो ने यात्री संचार को प्राथमिकता दी है।