मुंबई में एक किले के अंदर मंदिर और नमाज, बकरीद पर भारी बवाल; पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन करने वालों में शिवसेना (उद्धव बालासाहब गुट) भी शामिल रहा। खबर है कि यहां पार्टी नेता विजय साल्वी की अगुवाई में जमकर प्रदर्शन और महा आरती भी की। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि बड़े संख्या में पार्टी कार्यकर्ता झंडे लेकर मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी कर रही थे।

बकरीद के मौके पर महाराष्ट्र के कल्याण में बवाल हो गया है। यहां दुर्गाड़ी किले में नमाज के दौरान मंदिर बंद किए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खास बात है कि किले में ईदगाह है और मंदिर भी है। खबर है कि ईद के मौके पर हर साल नमाज के दौरान मंदिर को बंद कर दिया जाता है।
कैसे बढ़ा विवाद
गुरुवार को जब दुर्गाड़ी किले के अंदर नमाज पढ़ी जा रही थी, तब यहां प्रशासन ने अस्थायी रूप से हिंदुओं को प्रवेश करने से रोक दिया था। खास बात है कि इस किले में ही दुर्गादेवी मंदिर भी है। इस बात के खिलाफ शिवसेना, हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते पुलिस ने किले की सुरक्षा बढ़ा दी है।
एडीसीपी संजय जाधव ने कहा, 'हर साल दुर्गाड़ी किले पर विरोध प्रदर्शन होता है। इसे लेकर हमने सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं। बीते 30 से 40 सालों से यहां हर साल विरोध हो रहा है। व्यवस्था इस प्रकार से की गई है कि विरोध प्रदर्शन और ईद की नमाज शांतिपूर्ण हो सके।'
महा आरती हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन करने वालों में शिवसेना (उद्धव बालासाहब गुट) भी शामिल रहा। खबर है कि यहां पार्टी नेता विजय साल्वी की अगुवाई में जमकर प्रदर्शन और महा आरती भी की। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि बड़े संख्या में पार्टी कार्यकर्ता झंडे लेकर मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी कर रही थे।
हिरासत में भाजपा नेता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई कर भारतीय जनता पार्टी नगर सेवक को हिरासत में लिया है। जिस नेता के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनकी पहचान महेश पाटिल के तौर पर हुई है। उन्होंने मांग की है कि हिंदुओं को किले में प्रवेश मिलना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।




साइन इन