Tiktok fame Adnaan Shaikh bakra eid Kurbani Reacts Mira Road Bawaal says 80 percent indians eat non veg बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हो रहे बवाल पर बोले अदनान शेख; ‘कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने…’, Tv Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हो रहे बवाल पर बोले अदनान शेख; ‘कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने…’

टिकटॉक फेम अदनान शेख ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी को लेकर एक वीडियो बनाया है। उन्होंने कहा कि हर साल बकरीद के मौके पर कुछ बेरोजगार लोग हमेशा माहौल खराब करने आ जाते हैं। 

Wed, 27 May 2026 08:13 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हो रहे बवाल पर बोले अदनान शेख; ‘कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने…’

टिकटॉक से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाले इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने बकरीद पर बकरों की कुर्बानी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को लेकर एक वीडियो बनाई। उन्होंने कहा कि हर साल बकरीद पर कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान अदनान ने मीरा रोड की एक सोसाइटी में बकरों के लिए लगाए गए शेड पर हुए बवाल को लेकर भी बात की। अदनान ने सोसाइटी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मीरा रोड का नाम जरूर लिया।

अदनान शेख ने पोस्ट किया वीडियो

The Loktantrik नाम के इंस्टाग्राम पेज ने अदनान शेख का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में ये वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अदनान बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक सर्वे किया जिसमें उन्हें जवाब मिला कि 80 पर्सेंट लोग भारत में नॉनवेज खाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल हमें जिम्मेदार मत ठहराओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द 50 में अदनान शेख ने सपना चौधरी से कहा कुछ ऐसा, ट्रोल कर रहे लोग

मीरा रोड पर हुए बवाल को लेकर क्या बोले अदनान

अदनान का जो वीडियो शेयर किया गया उसमें वो कहते हैं, “जब भी बकरीद करीब आती है, तो कुछ बेरोजगार लोग आते हैं और माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही एक खबर वायरल हो रही मीरा रोड से, जहां पर सोसाइटी में परमीशन थी कुर्बानी की और बकरे लाने की, तो कुछ लोगों को दिक्कत हुई और इस बार बात का बतंगड़ बनाया गया। वहां पर सुअर लाया गया, विरोध किया गया। मतलब कितने खाली हैं लोग कि कोई दूसरा अगर अपना कल्चर फॉलो कर रहा है तो उससे इतनी तकलीफ की विरोध कर रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अदनान शेख बोले- मुस्लिम है मेरी बीवी, इस्लाम में इंटरकास्ट शादी अवैध

अदनान बोले- हमें अपना त्योहार मनाने दो

अदनान ने फिर तंज कसते हुए कहा, "ठीक है। मैंने कहा अगर इतना गलत हो रहा है तो सर्वे करो। आज अदनान एक सर्वे करेगा। चैटजीपीटी से अदनान ने पूछा भारत में मुस्लिम जनसंख्या कितनी है? जवाब मिला- 14 से 15 पर्सेंट। मैंने कहा ओके। फिर मैंने पूछा भारत की पूरी जनसंख्या में नॉनवेज कितने पर्सेंट लोग खाते हैं? जवाब मिला- 80 पर्सेंट। सिर्फ हमलोगों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। तो शांति से रहो। सबकी अपनी पसंद है। आजादी है, जाकर पहले पता करो बीफ एक्सपोर्ट कैसे हो रहा है? भारत इतने टॉप पर क्यों आ रहा है? बड़ी-बड़ी कंपनियां कौन चला रहा है? ये सब पता करो। यहां पर आकर तमाशा करना फालतू, शांति से रहो यार। तुम भी अपना त्योहार मनाओ, मनाने दो हम लोगों को भी। बस प्यार बांटो बेरोजगार लोग।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अदनान शेख की पत्नी के धर्म बदलने पर बहन बोलीं- उसने कहा था इस्लाम अपनाना है

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

अदनान के इस वीडियो पर काफी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये नाचने वाले भी दूसरों को खाली बोलेंगे। तू जाकर टिकटॉक पर ही सर्वे कर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई चैटजीपीटी से पूछना पाकिस्तान कैसे जाना है। तुम वहीं चले जाओ। एक ने लिखा- सर्वे=चैटजीपीटी, तू टिकटॉक पर ही जा भाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।