israel iran war flight operation resumes from dubai andwest asian countries दुबई से भारत के लिए शुरू हो गई विमान सेवा, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें ताजा हाल, India News in Hindi - Hindustan
More

दुबई से भारत के लिए शुरू हो गई विमान सेवा, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें ताजा हाल

ईरान संकट के बीच पश्चिमी एशिया से विमानों का संचालन अब धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। मंगलवार को दुबई से भारत के लिए विमान सेवा कई एयरलाइन्स शुरू कर रही हैं। बुधवार को ज्यादातर एयरलाइन्स सेवाएं शुरू कर सकती हैं। 

Tue, 3 March 2026 10:51 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई से भारत के लिए शुरू हो गई विमान सेवा, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें ताजा हाल

ईरान संकट की वजह से पश्चिमी एशिया के देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर है। कई देशों के एयरपोर्ट्स से विमान सेवाएं मंगलवार को फिर से शुरू हो रही हैं। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने मंगलवार से पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए नियमित और विशेष उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ईरान ने ड्रोन अटैक किए थे इसके बाद यहां एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। अब इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु के लिए सेवाएं शुरू कर रहा है।

दुबई में फंसे भारतीयों को मिलेगी राहत

दुबई में भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हैं। वहीं ईरान दुबई में कई भीषण हमले कर चुका है। इस बीच अमीरात्स एयरलाइन्स ने राहत की खबर दी है। एयरलाइन्स ने बताया है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। इसके अलावा इंडिगो भीजेद्दा से हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली, अहमदाबाद के लिए विमानों को परिचालन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान, सऊदी अरब, कतर और दुबई में बसे हैं कितने भारतीय, जिनकी टेंशन में है देश

अकासा एयर ने अबू धाबी, दोबा, जेद्दा, कुवैत और रियाद से 3 मार्च तक विमान सेवा बंद कर दी थी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मसकट से सेवाएं शुरू कर रहा है। वहीं बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब की विमान सेवाएं 3 मार्च यानी मंगलवार तक ठप रहेंगी।एअर इंडिया ने भी पश्चिमी एशिया के देशों के लिए 3 मार्च तक विमान सेवाएं रोक दी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिसाइलें खत्म, ड्रोन्स पर टिका ईरान युद्ध! चीन खेल रहा डबल गेम, रूस पलटेगा बाजी?

भारत में भी रद्द की गईं फ्लाइट्स

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को कुल 80 फ्लाइट रद्द की गईं जिनमें से 36 डिपार्टर और 44 अराइवल फ्लाइट्स थीं। इसके अलावा बेंगलुरु में अब तक 44 फ्लाइट कैंसल की जा चुकी हैं। निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने बताया है कि वह आज और अगले कुछ दिनों के लिए संयुक्त अरब अमीरात के फूजैराह से दिल्ली और कोच्चि के लिए एक-एक तथा मुंबई के लिए दो विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा 04 मार्च से वह फूजैराह से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू करेगी।

नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा ने 03 मार्च से मुंबई और सऊदी अरब के शहर जेद्दा के बीच अपनी नियमित उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। वह बुधवार से मुंबई और अहमदाबाद से जद्दा के लिए नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी। हालांकि अबू धाबी, दोहा, कुवैत और रियाद को जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 04 मार्च तक रद्द रहेंगी। इंडिगो जेद्दा से आज मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए चार उड़ानों का परिचालन कर रही है। उसने बताया है कि इन उड़ानों का परिचालन उन यात्रियों के लिए किया जा रहा है जिन्होंने पहले से इंडिगो की फ्लाइट में टिकट बुक कराए हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल ने सालों पहले हैक कर लिए थे ईरान के सारे कैमरे, फिर किया खामेनेई पर अटैक

एयर इंडिया ने अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन को जाने वाली अपनी सभी उड़ानें आज से नियमित रूप से चलाने की घोषणा की है। उसने बताया है कि आज आधी रात तक पश्चिम एशिया को जाने वाली उसकी सभी उड़ानें रद्द है।

गौरतलब है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति बिगड़ गई है। ईरान भी अमेरिकी सैनिक ठिकानों वाले पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले कर रहा है। इस कारण कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

पश्चिम एशिया के संकट के कारण सोमवार को भारत से जाने वाली 357 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली हवाई अड्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिल्ली से जाने वाली और दिल्ली को आने वाली 80 उड़नें इसी कारण से रद्द हैं। इनमें से 36 उड़ानें दिल्ली से पश्चिम एशिया को जाने वाली और 44 उड़ानें वहां से दिल्ली आने वाली हैं। इस बीच सोमवार शाम से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ है जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत पांच भारतीय शहरों की उड़ानें शामिल हैं।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।