Is Vijay TVK Set To Make Entry In Kerala Politics after farming government in Tamilnadu विजय की नजरें अब केरल पर? तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद TVK का क्या है आगे का प्लान, India News in Hindi - Hindustan
More

विजय की नजरें अब केरल पर? तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद TVK का क्या है आगे का प्लान

तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केरल के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने भव्य जश्न मनाया। फैंस में इस बात को लेकर आशावाद है कि पार्टी राज्य में अच्छा समर्थन हासिल कर सकती है। 

Mon, 18 May 2026 12:52 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय की नजरें अब केरल पर? तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद TVK का क्या है आगे का प्लान

तमिलनाडु में शानदार राजनीतिक शुरुआत के विजय की पार्टी टीवीके की केरल में एंट्री की चर्चाएं जोरों पर हैं। केरल के पलक्कड़ और वायनाड में लगातार फैंस मीटिंग्स ने इस अटकल को हवा दी है। वायनाड में विजय के प्रशंसकों के समूह ने पिछले सप्ताह स्थानीय टीवीके यूनिट बनाने की कोशिश शुरू की थी। रविवार को पलक्कड़ में भी उनके फैंस की बैठक हुई, जिसमें ज्यादातर युवा और महिलाएं शामिल थीं। टीवीके केरल यूनिट की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाव पाया है, हालांकि पार्टी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी के करीबियों पर शुभेंदु सरकार का ऐक्शन, कई नेताओं की सुरक्षा घटाई

केरल में विजय के सैकड़ों फैन एसोसिएशन पहले से सक्रिय हैं, जो थलापति विजय मक्कल इयक्कम के बैनर तले कल्याणकारी कार्य चलाते रहे हैं। अब इसे टीवीके नाम से जाना जा रहा है। ये संगठन अभी केरल में राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड नहीं हैं और तमिलनाडु के टीवीके नेताओं के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केरल के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने भव्य जश्न मनाया। फैंस में इस बात को लेकर आशावाद है कि पार्टी राज्य में अच्छा समर्थन हासिल कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं करता बंगाल, शुभेंदु सरकार के ऐक्शन पर ममता

तमिलनाडु में सफलता से खुला रास्ता

युवा वर्ग कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन में हो रही देरी से भी नाराज दिख रहा है, जिससे वे पड़ोसी राज्य के स्टार लीडरशिप की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया और सीपीआई, सीपीआईएम, आईयूएमएल व वीसीके के साथ गठबंधन सरकार बनाई। यह राज्य की राजनीति में निर्णायक बदलाव साबित हुआ। केरल में भी टीवीके केरल स्टेट कमिटी और टीवीके केरल वीमेंस कमिटी जैसे अनऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स सक्रिय हो गए हैं। इन पेजों पर हजारों फॉलोअर्स बढ़ गए हैं, जो विजय की केरल में विशाल फैनबेस को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, भारत में आकर करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

रिपोर्ट के मुताबिक, कई टीवीके ग्रुप्स राज्य के विभिन्न जिलों में मोबिलाइजेशन कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के अभाव में यह सब फैंस की पहल पर चल रहा है। विजय की लोकप्रियता अब राजनीतिक विस्तार की दिशा में बढ़ रही है। केरल के फैंस मीटिंग्स में शामिल युवा और महिलाएं पार्टी के भविष्य को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। अगर टीवीके केरल में एंट्री करती है तो दक्षिण भारत की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। फिलहाल फैंस निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चाएं जारी हैं।