Investment Expert Muthukrishnan writes about professional relations with Rahul Gandhi His reply will win hearts मोदी समर्थक ने राहुल गांधी की तारीफ में लिखी पोस्ट, क्या मिला जवाब; दिलचस्प है वाकया, India News in Hindi - Hindustan
More

मोदी समर्थक ने राहुल गांधी की तारीफ में लिखी पोस्ट, क्या मिला जवाब; दिलचस्प है वाकया

राहुल गांधी अक्सर सत्ता पक्ष और मोदी समर्थकों के निशाने पर होते हैं। लेकिन अगर सरकार का कोई समर्थक राहुल गांधी की तारीफ करने लगे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ है इस बार।

Sun, 10 May 2026 09:41 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मोदी समर्थक ने राहुल गांधी की तारीफ में लिखी पोस्ट, क्या मिला जवाब; दिलचस्प है वाकया

राहुल गांधी अक्सर सत्ता पक्ष और मोदी समर्थकों के निशाने पर होते हैं। लेकिन अगर सरकार का कोई समर्थक राहुल गांधी की तारीफ करने लगे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ है इस बार। नरेंद्र मोदी के समर्थक माने जाने वाले इन्वेंटमेंट कंसल्टेंट मुथुकृष्णन ने एक्स पर राहुल गांधी की तारीफ में पोस्ट लिखी है। वहीं, राहुल गांधी ने इसको लेकर दिलचस्प जवाब भी दिया है। राहुल ने लिखा है, ‘मुथु जी, आपके राजनीतिक विचार आपके हैं। लेकिन मेरे रिटर्न्स को बेहतर करने के लिए कुछ कीजिए।’ मुथुकृष्णन ने लिखा है राजनीतिक विधारधारा अलग होने और यह जानते हुए भी कि मैं मोदी समर्थक हूं, उन्होंने मुझे अपना म्यूचुअल फंड संभालने का काम दिया है।

परसेप्शन और हकीकत का फर्क
मुथुकृष्णन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि मैं कोई निजी जानकारी नहीं साझा कर रहा। मैं सिर्फ यह दिखाना चाहता हूं कि परसेप्शन और हकीकत में क्या फर्क होता है। उन्होंने आगे लिखा कि यह किसी नेता या राजनीतिक दल को समर्थन नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक पुराने वाकये का जिक्र किया है। मुथुकृष्णन लिखते हैं कि 2013 की बात है। मेरे एक क्लाइंट, राहुल गांधी के साथ प्रोफेशनल ढंग से काम कर रहे थे। उन्होंने म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट के लिए राहुल गांधी को मेरा नाम सुझाया।

मेल और फोन पर बात
इसके आगे मुथु लिखते हैं कि 2013 से, यूपीए-2 की सत्ता के दिनों से लेकर कांग्रेस के समर्थन से विजय के शपथग्रहण तक राहुल गांधी के म्यूचुअल फंड को मैं ही देख रहा हूं। हमारे बीच कई बार मेल का आदान-प्रदान हुआ है और फोन पर भी कई बार बातचीत हुई है। वह लिखते हैं कि जैसा कि आप जानते मैं 2014 से 2024 तक मोदी का जबर्दस्त समर्थक रहा हूं। लेकिन न तो राहुल और न ही, उनके ऑफिस से इस मामले पर कभी कोई बात कही गई। उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन है कि उनका ऑफिस मेरे ट्वीट्स तो देखता ही होगा। लेकिन कभी राजनीतिक विचारधारा का टकराव कभी प्रोफेशनल काम से नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है राहुल गांधी की पहली पसंद, पता चल गया नाम
ये भी पढ़ें:विजय कैबिनेट की इकलौती महिला, युवा और बोलती हैं जबरदस्त हिंदी; कौन हैं कीर्तना
ये भी पढ़ें:हंता वायरस का प्रकोप, घूमना-फिरना कितना सुरक्षित? विशेषज्ञों ने दे डाली चेतावनी

स्वभाव की भी तारीफ
मुथुकृष्णन ने अपनी पोस्ट में आगे राहुल गांधी के स्वभाव की भी खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी से जितनी बार भी बात हुई है, वह बेहद सम्मान से पेश आए हैं। उन्होंने कभी भी मेरे साथ बदसलूकी नहीं की। कुछ साल पहले की बात है। यह जानते हुए भी कि मैं एक भाजपा समर्थक हूं, उन्होंने एक महत्वपूर्ण प्रोफेशनल को चुनने के लिए मेरी राय मांगी। मुथु लिखते हैं कि मेरी इस पोस्ट के बाद हो सकता है, राहुल गांधी के साथ मेरे प्रोफेशनल रिश्तों पर संकट आ जाए, कोई बात नहीं। हर चीज का एक दिन अंत तो होता ही है।

आईटी सेल्स के चक्कर में मत पड़िए
मुथु ने आगे लिखा कि मैंने यह पोस्ट सिर्फ यह बताने के लिए लिखी है कि मेनस्ट्रीम मीडिया या दलों के आईटी सेल्स, किसी को पूरी तरह से अमानवीय दिखा सकते हैं। मैं राहुल गांधी को एक राजनेता के तौर पर नहीं जानता। लेकिन पिछले 14 साल की बातचीत के आधार पर मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि वह प्रोफेशनल्स का काफी सम्मान करते हैं और बेहद शानदार इंसान हैं। मुथुकृष्णन लिखते हैं कि मीडिया आईटी सेल्स के चक्कर में मत पड़िएगा। चाहे मामला किसी भी दल का हो।