S Keerthana Only Minister in Actor Vijay Cabinet In Tamil Nadu Speaks 5 Languages including Hindi विजय कैबिनेट की इकलौती महिला, सबसे युवा और बोलती हैं जबरदस्त हिंदी; कौन हैं एस कीर्तना, India News in Hindi - Hindustan
More

विजय कैबिनेट की इकलौती महिला, सबसे युवा और बोलती हैं जबरदस्त हिंदी; कौन हैं एस कीर्तना

तमिलनाडु में ऐक्टर विजय ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पहली बार सीएम बने विजय के मंत्रिमंडल में कुल नौ मंत्री हैं। लेकिन इस कैबिनेट की सबसे बड़ी खासियत हैं एकमात्र महिला मंत्री एस कीर्तना।

Sun, 10 May 2026 05:02 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
विजय कैबिनेट की इकलौती महिला, सबसे युवा और बोलती हैं जबरदस्त हिंदी; कौन हैं एस कीर्तना

तमिलनाडु में ऐक्टर विजय ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पहली बार सीएम बने विजय के मंत्रिमंडल में कुल नौ मंत्री हैं। लेकिन इस कैबिनेट की सबसे बड़ी खासियत हैं एकमात्र महिला मंत्री एस कीर्तना। महज 29 साल की कीर्तना, हिंदी समेत पांच भाषाएं बोलने में सक्षम हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद कीर्तना ने कहाकि नई सरकार गवर्नेंस के मामले में एक उदाहरण पेश करेगी। उन्होंने कहाकि यह बेहद अविश्वसनीय है क्योंकि किसी अन्य प्रदेश को इस तरह की कैबिनेट नहीं मिली है। इससे पहले हमें भी किसी ने इस तरह का मौका नहीं दिया है। अब हम दुनिया को दिखाएंगे कि सरकार किस तरह से चलाई जाती है।

कौन हैं एस कीर्तना
कीर्तना विजय की पार्टी, टीवीके के टिकट पर तमिलनाडु के शिवकाशी से चुनी गई नई विधायक हैं। शिवकाशी को ‘भारत का पटाखों का शहर’ कहा जाता है। वह इस सीट से चुनाव जीतने वाली पहली महिला विधायक भी हैं। उन्होंने यहां पर सात दशकों से चले आ रहे पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ा है। उन्होंने 11,697 वोटों से चुनाव जीता था। कीर्तना ने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोकन जी को शिकस्त दी है।

जन्म और पढ़ाई
कीर्तना का जन्म साल 1996 में विरुधनगर में हुआ था। उन्होंने तमिल मीडियम सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। बाद में मदुरई कामराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज से मैथमेटिक्स में बीएससी किया। वहीं, साल 2019 में पुडुचेरी यूनिवर्सिटी से स्टैटिक्स में एमएससी किया।

पॉलिटिकल कंसल्टेंट का अनुभव
सक्रिय राजनीति में आने से पहले कीर्तना, पाॉलिटिकल कंसल्टेंट और डिजिटल कैंपेन स्ट्रेटेजिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने शोटाइम कंसल्टेंट और आईपैक के लिए काम किया। बाद में उन्हें तेलेगु देशम पार्टी, टीएमसी और डीएमके द्वारा भी चुनावी कैंपेन के लिए बुलाया गया। बीते कुछ साल में कीर्तना ने पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन, ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ काम किया है। शपथ के बाद कीर्तना ने कहाकि आइए हम तमिलनाडु को एक नई सरकार देते हैं। यह प्रदेश में सेकुलर और सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थालापति की TVK को कैसे मिला बहुमत का आंकड़ा, विरोधी स्टालिन ने भी की मदद
ये भी पढ़ें:शपथ के बाद एक सीट गंवा देंगे विजय? 1 वोट से हराने वाला DMK प्रत्याशी पहुंचा HC

कई भाषाएं बोलने में सक्षम
कीर्तना कई भाषाएं बोलने में दक्ष हैं। इसमें भी खास बात हिंदी पर उनकी जबर्दस्त कमांड है। खासतौर पर तमिलनाडु जैसे गैर-हिंदी भाषी प्रदेश में यह उन्हें बेहद खास बनाता है। वह तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी पर भी समान दक्षता रखती हैं। कीर्तना के मुताबिक अलग-अलग भाषाओं पर कमांड के चलते उन्हें अलग-अलग प्रदेशों में काम करने और वहां के लोगों से जुड़ने में बहुत आसानी हुई। उन्होंने कहाकि भाषाओं की जानकारी के चलते मुझे विभिन्न प्रदेशों में काम करने में आसानी हुई। कीर्तना ने बताया कि उन्होंने हिंदी बोलना इसलिए चुना, ताकि पूरे भारत के लोगों तक टीवीके चीफ विजय के संदेशों को पहुंचा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे अलावा कोई पावर सेंटर नहीं, पहले भाषण में गरजे विजय; राहुल गांधी ने की तारीफ

कैंपेन में किस बात पर जोर
अपने कैंपेन के दौरान एस कीर्तना ने शिवकाशी में मौजूद जमीनी समस्याओं पर फोकस किया। उन्होंने कहाकि एक हाई रिस्क इंडस्ट्रियल हब होने के बावजूद इस क्षेत्र में महज एक फायर सर्विस स्टेशन है। इसके चलते इमरजेंसी होने पर बहुत मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कमियों की तरफ भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया। अपने चुनावी वादों में कीर्तना ने क्षेत्र के लोगों को पटाखा इंडस्ट्री के लिए बेहतर सुरक्षा उपाय, बीमा कवरेज, महिलाओं के लिए समान वेतन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और घातक केमिकल वाले इलाके में रहने वालों के लिए इलाज की बेहतर सुविधाओं की बात कही थी।