How many Indians returned from Iran MEA tell every detail ईरान से अब तक कितने भारतीय लौटे वापस, कौन देश बने मददगार; अधिकारियों ने बताया, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान से अब तक कितने भारतीय लौटे वापस, कौन देश बने मददगार; अधिकारियों ने बताया

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है। इन लोगों को ईरान के पड़ोसी देशों के जमीनी रास्तों से निकाला जाता है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

Fri, 20 March 2026 05:59 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईरान से अब तक कितने भारतीय लौटे वापस, कौन देश बने मददगार; अधिकारियों ने बताया

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है। इन लोगों को ईरान के पड़ोसी देशों के जमीनी रास्तों से निकाला जाता है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। इसमें यह भी कहा गया है कि इस अभियान में भारतीय मिशनों ने भी मदद की है। अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहाकि पिछले अपडेट के बाद से ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान के माध्यम से बाहर जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ गई है।

बढ़ रही संख्या
रणधीर ने कहाकि जैसा कि मैंने पहले बताया, ईरान में फंसे भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते देश लौट रहे हैं। इसमें मैंने कल जो संख्या बताई थी, उसमें इजाफा हुआ है। अब 913 भारतीय नागरिक दूतावास की मदद से ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमा पार कर चुके हैं। इनमें से कई लोग पहले ही लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि ईरान में फंसे सभी भारतीय तीर्थयात्री अब सुरक्षित रूप से भारत लौट चुके हैं। जैसा कि मैंने आपको पहले बताया था, वहां 284 तीर्थयात्री फंसे हुए थे। अब यह सभी भारत लौट चुके हैं।

कितने लोगों से हुई बात
सहायता अनुरोधों पर अपडेट देते हुए, जायसवाल ने कहाकि विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम को जानकारी और सपोर्ट मांग रहे लोगों से बात हुई है। उन्होंने कहाकि जहां तक विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम की बात है, कल इस कंट्रोल रूम में कुल 10 फोन कॉल और छह ईमेल प्राप्त हुए। ये सभी ज्यादातर व्यापारी जहाजों में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में थे, जिनके बारे में फोन कॉल की गई थीं। ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (गल्फ) असीम आर महाजन ने कहाकि कई देशों में भारतीय मिशन उस भारतीय नागरिकों को ढूंढने में लगे हैं, जिन्हें पश्चिम एशिया संघर्ष में लापता बताया गया है।

इस बात का है दुख
महाजन ने कहाकि कई घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों ने दुख की बात है कि अपनी जान गंवा दी। वहीं, एक लापता है। हमारे मिशन सऊदी अरब, ओमान, इराक और यूएई में संबंधित प्राधिकरणों के साथ नियमित संपर्क में हैं। इनसे भारतीय नागरिक के बारे में और मृत भारतीय नागरिकों की शवों को भारत में जल्द लौटाने के लिए बात की गई है। महाजन ने कहाकि दुर्भाग्य से छह भारतीय नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता है। हमारे मिशन सऊदी अरब, ओमान, इराक और यूएई में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। ताकि लापता भारतीयों और मारे गए भारतीयों की अस्थियां वापस लाई जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब कंट्रोल में, लेकिन चिंता...एलपीजी स्टॉक पर क्या बोली सरकार
ये भी पढ़ें:होर्मुज खुलवाने ट्रंप का ‘त्रिपोली’ प्लान, कितना घातक है यह अमेरिकी बेड़ा
ये भी पढ़ें:होर्मुज पर टैक्स लगाने की तैयारी में ईरान, क्या वाकई वसूला जा सकता है टोल?

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहाकि खाड़ी क्षेत्र से यात्रा की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। पहले ही बड़ी संख्या में यात्री भारत लौट चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि हालात में सुधार जारी है। अतिरिक्त फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। 28 फरवरी से अभी तक करीब 300,000 यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं।