क्या ममता बनर्जी ने आखिरकार हार मान ली? एक्स हैंडल के अपडेटेड बायो से बड़ा संकेत
बंगाल के चुनाव नतीजों में हार के बावजूद भी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने वालीं ममता बनर्जी ने क्या अब आखिरकार हार मान ली है। जिसका संकेत उनके एक्स हैंडल के अपडेटड बायो से मिला है। जिसमें लिखा है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में करारी हार मिलने के बाद भी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने वालीं ममता बनर्जी ने क्या अब आखिरकार हार मान ली है। बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत और फिर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आज सीएम पद की शपथ ली। उनके अलावा 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ। इसी दौरान टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के एक्स हैंडल पर बायो अपडेट हो गया है। जिसमें लिखा है, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) यानी अब ममता ने भी मान लिया है कि 18 वीं विधानसभा के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हैं।
हार के बाद भी इस्तीफा देने से इनकार किया
आपको बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य एक अभूतपूर्व टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था। विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया था। उन्होने बीजेपी की जीत को असंवैधानिक करार दिया था। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 100 सीटें लूट ली, ये लूट का चुनाव था। जिसके बाद राज्यपाल ने बड़ा संवैधानिक फैसला लेते हुए विधानसभा भंग करने का आदेश जारी कर दिया। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, कि ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 की उपधारा (2) के खंड (b) से प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं 7 मई 2026 से प्रभावी पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करता हूं’।
शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता को हराया
बंगाल चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की, शेभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराया। और नंदीग्राम की भी सीट जीती। इससे पहले 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता को मात दी थी। जिसके बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया था और सवाल किया था कि जब उन्हें अनुचित तरीके़ से हराया गया है, तो वह इस्तीफ़ा क्यों दें।
बीजेपी- 207, टीएमसी- 80
फिलहाल आज उनके एक्स हैंडल के बायो अपडेट से ये साफ हो गया है। उन्होने आखिरकार हार स्वीकार कर ली है। आपको बता दें बंगाल चुनाव में बीजेपी 207 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटें आईं।




साइन इन