गुवाहाटी सेंट्रल में भी खिला कमल, BJP ने फहराया ‘विजय’ पताका; कुंकी चौधरी और AAP का क्या हाल
Guwahati Central Seat Result 2026 : असम की गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट पर भी भगवा लहरा गया है। BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के सहयोगी दल असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी को 61095 वोटों के बड़े अंतर से करारी मात देकर अपना विजय पताका फहरा दिया है।

Guwahati Central Seat Result 2026 : असम की गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट पर भी भगवा लहरा गया है। BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के सहयोगी दल असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी को 61921 वोटों के बड़े अंतर से करारी मात देकर अपना विजय पताका फहरा दिया है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त नतीजों के अनुसार, गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर कुल 16 राउंड तक चली मतगणना पूरी होने के बाद विजयी रहे BJP के विजय गुप्ता को 101297 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं AJP की कुंकी चौधरी को 39376 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर रहीं आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार अनुरूपा डेकाराजा को महज 1939 वोट मिले और वो अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं।
गुवाहाटी सेंट्रल पर हुआ था 76.07 प्रतिशत मतदान
असम की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस दौरान असम विधानसभा चुनाव में असम के कामरूप मेट्रो जिले में आने वाली गुवाहाटी सेंट्रल पर 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस नई सीट को 2023 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद बनाया गया था।
असम में तीसरी बार भाजपा का विजय तिलक तय
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के नतीजों से भाजपा का राज्य में तीसरी बार सत्ता पर काबिज रहना तय माना जा रहा है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा 64 है। चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त अब तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम विधानसभा में भाजपा ने 25 सीटें जीत ली हैं, जबकि 57 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस महज 20 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 4 सीटें जीत चुकी है और 6 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा असम गण परिषद (एजीपी) ने भी 2 सीटें जीत ली हैं और 7 पर बढ़त बनाए हुए है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने एक सीट जीत ली है और एक सीट पर आगे बनी हुई है। वहीं रायजोर उल दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि, निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों में असम गण परिषद (एजीपी) के 9, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के 7 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 3 विधायक हैं। बीपीएफ हाल में गठबंधन में फिर से शामिल हुई है।




साइन इन