gaurav gogoi defeat in assam, who is hitendra nath goswami wins jorhat seat result 2026 bjp vs congress Jorhat Seat Result 2026 : असम में गौरव गोगोई भी हार गए, जोरहाट में दिग्गज कांग्रेसी को मात देने वाले हितेंद्र कौन?, India News in Hindi - Hindustan
More

Jorhat Seat Result 2026 : असम में गौरव गोगोई भी हार गए, जोरहाट में दिग्गज कांग्रेसी को मात देने वाले हितेंद्र कौन?

असम की जोरहाट सीट पर एक बार फिर BJP का 'कमल' खिल गया है। भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को बड़े अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे गोगोई को 23 हजार से अधिक वोटों से हार गए।  

Mon, 4 May 2026 02:28 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Jorhat Seat Result 2026 : असम में गौरव गोगोई भी हार गए, जोरहाट में दिग्गज कांग्रेसी को मात देने वाले हितेंद्र कौन?

Jorhat Result 2026 : असम की जोरहाट सीट पर एक बार फिर भाजपा का 'कमल' खिल गया है। भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को बड़े अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई गई है। इस हॉट सीट पर कुल 14 राउंड की मतगणना हुई, जिसमें शुरुआत से ही हितेंद्र नाथ गोस्वामी लगातार बढ़त बनाए रहे।

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई वर्तमान में जोरहाट से लोकसभा सांसद भी हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे गौरव गोगोई को भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23 हजार से अधिक वोटों से हार गए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी नतीजों के मुताबिक हितेंद्र को जहां 69439 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे गौरव गोगोई को 46257 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा 'मोदीश्री' से हरे 'जॉय बांग्ला' तक; बंगाल में सियासी रंग में रंगी मिठाइयां

कौन है हितेंद्र नाथ गोस्वामी

हितेंद्र पांच बार के विधायक हैं। वह जोरहाट सीट से 3 बार असम गण परिषद (एजीपी) के विधायक के तौर पर और 2 बार भाजपा विधायक के रूप में चुने जा चुके हैं। इस बार भाजपा के टिकट पर वह लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। हितेंद्र की हैट्रिक से ऐसा माना जा रहा है कि जोरहाट की जनता ने एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाकर यहां राजनीतिक स्थिरता और विकास का रास्ता चुना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में भाजपा की जीत की 5 बड़ी वजहें, कैसे ममता के गढ़ में लगाई सेंध

जोरहाट सीट पर हुई थी 78.64 प्रतिशत वोटिंग

असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण वोटिंग हुई थी। इसमें जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में 78.64 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2021 चुनाव के 74.67 प्रतिशत मतदान के मुकाबले में अधिक रहा। 2026 के विधानसभा चुनाव जोरहाट सीट पर इस बार भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच दिलचस्प मुकाबला देखा गया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने प्रणब प्रियंकुश दत्ता को जोरहाट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन वो अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

बता दें कि, जोरहाट असम की सबसे प्रतिष्ठित और हॉट सीटों में से एक मानी जाती है। राजनीतिक रूप से भी जोरहाट का बहुत महत्व है। जोरहाट हमेशा से उच्च मतदान के लिए जाना जाता है।

असम में जीत की हैट्रिक लगाने की तरफ NDA

असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ता दिख रहा है, जहां वह कुल 126 विधानसभा सीटों में से 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। असम में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा 64 है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी परिणामों के मुताबिक, भाजपा 3 सीटों पर जीत गई है, जबकि 78 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) 8 पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है व 9 सीटों पर आगे बनी हुई है। इसके अनुसार कांग्रेस महज 21 सीटों पर आगे है। जालुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आगे चल हैं, जबकि जोरहाट में असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने पहले ही पीएम ने कर दी थी बंगाल फतह की 'भविष्यवाणी'... बिहार से कनेक्शन