Congress Pawan Khera Big Allegations against Assam CM Sarma respond with fire सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के आरोपों पर बिफरे असम के सीएम, India News in Hindi - Hindustan
More

सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के आरोपों पर बिफरे असम के सीएम

असम में रविवार को तगड़ा सियासी विवाद शुरू हो गया। इसकी शुरुआत हुई कांग्रेस के आरोपों के साथ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। वहीं, सरमा ने पलटवार किया है।

Sun, 5 April 2026 06:17 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुवाहाटी
share
सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के आरोपों पर बिफरे असम के सीएम

असम में रविवार को तगड़ा सियासी विवाद शुरू हो गया। इसकी शुरुआत हुई कांग्रेस के आरोपों के साथ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। इसके अलावा उनके नाम विदेश में संपत्ति होने की बात भी कही गई। इसके कुछ ही देर बाद असम के मुख्यमंत्री सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के सभी आरोपों को नकारते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया।

कांग्रेस की बेचैनी और घबराहट
सरमा ने एक्स पर लिखा कि पवन खेड़ा की आज की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस के अंदर की बेचैनी और घबराहट को दिखाती है। असम इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जनमत देने जा रहा है। ऐसे में इस तरह के बेबुनियाद आरोप और हमले, उनकी डूबती जमीन दिखाते हैं। खेड़ा के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, फैब्रिकेटेड और राजनीति से प्रेरित बताते हुए सरमा ने कहाकि वह और उनकी पत्नी 48 घंटे के भीतर उनके खिलाफ आपराधिक और मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे। खेड़ा को अपनी बातों की जिम्मेदारी लेने होगी।

पवन खेड़ा ने क्या कहा था
इससे पहले दिन में पवन खेड़ा ने कुछ कागजात दिखाए और दावा किया कि उन्हें विदेश से हासिल किया गया है। खेड़ा ने कहाकि असम के मुख्यमंत्री पवन खेड़ा की पत्नी रिनिकी के पास यूएई, इजिप्ट और एंटीगुआ व बरबूडा के पासपोर्ट हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिनिकी के पास दुबई में प्रॉपटी्र हैं। इसके अलावा अमेरिका के व्योमिंग में एक रजिस्टर्ड कंपनी है, जिसका बजट 34.67 बिलियन डॉलर है। साथ ही होटल इंडस्ट्री में एंट्री की भी योजना हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीडीआर लीक की होगी जांच, ईडी का भी शिकंजा; खराट केस में क्या बोले सीएम फडणवीस
ये भी पढ़ें:दुश्मन देश, ईरानी सेना की निगाहें; फिर अमेरिका ने अपने पायलटों को कैसे बचाया
ये भी पढ़ें:अमेरिकी पायलट की खास किट, दुश्मन देश में फंसने पर जान बचाने का पूरा इंतजाम

कानून के पालन पर सवाल
खेड़ा ने आगे मुख्यमंत्री की भारतीय कानूनों के पालन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहाकि यह सारी संपत्तियां, सरमा के चुनावी हलफनामे में दर्ज नहीं थीं। साथ ही यह भी पूछा कि क्या भारत में दोहरी नागरिकता की इजाजत है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगामी चुनाव के लिए हिमंता सरमा को अयोग्य घोषित करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अघोषित अंतर्राष्ट्रीय संपत्तियां भ्रष्टाचार को दिखाती हैं। साथ ही यह भी आशंका है कि अगर चुनावी नतीजे इनके अनुकूल नहीं हुए तो यह लोग विदेश जा सकते हैं। खेड़ा ने मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से जांच करने और एसआईटी का गठन करने की मांग उठाई।