अमेरिकी पायलट की खास किट, दुश्मन देश में फंसने पर जान बचाने का पूरा इंतजाम
ईरान ने दावा किया है कि उसने अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया है। एक सैन्यकर्मी को बचाने और दूसरे के लापता होने की बात कही गई है। अमेरिका अपने पायलट को एक किट देता है जिसमें जान बचाने के साधन मौजूद रहते हैं।
ईरान ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक अब भी लापता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा पांच सप्ताह पहले शुरू किए गए युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब संघर्ष में अमेरिकी विमानों को गिराया गया। बता दें कि अमेरिकी सेना में जवानों को इस तरह से तैयार किया जाता है और ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं कि दुश्मन के इलाके में फंसने के बाद भी वे अपनी जान बचा सकते हैं।
चार स्तर का सुरक्षा कवच
अमेरिकी सेना अपने पायलटों की जान बचाने के लिए चार स्तरों का एक सुरक्षा कवच देती है। इसमें सर्वाइवल, एस्केप रेस्क्यू और इवैजन का ध्यान रखा जाता है। इसके लिए पायलटों को इजेक्शन सीट, सर्वाइवल जककेट, हेलमेट, रेडियो और हथियार दिए जाते हैं। इसके लिए पायलट्स को SERE ट्रेनिंग दी जाती है। जवानों को सिखाया जाता है कि दुश्मों के बीच से कैसे खुद को बचाएँ और वहां से निकलें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर जवाबी हमला भी करें।
पायलट्स को एक सर्वाइवल किट दी जाती है जिसमें विमान से निकलने का पैरासूट होता है। इसके अलावा नेविगेशन टूल, कंपास, सिग्नल देने वाले आईने और जीपीएस सिस्टम होता है। पहाड़ी या फिर जंगली इलाकों में फंस जाने पर ये सारी चीजें काम आती हैं। पायलट के पास मौजूद बम, फ्लेयर, लाइट और ग्लो स्टिक से सिग्नलल दिया जा सकता है।
खाने-पीने का सामान
पायलट की किट में खाने-पीने का सामान भी मौजूद होता है। इसमें पानी की पैकेट, पानी साफ करने वाली टेबलेट, इमर्जेंसी फूड पैकेट होता है जो कि सात दिनों तक जान बचा सकता है। इसके अलावा किट में प्राथमिक उपचार का सामान भी होता है। इससे खून बहना रोका जा सकता है और अपना खुद का प्राथमिक उपचार हो सकता है।
अत्यधिक सर्दी से बचाव के लिए इस किट में थर्मल ब्लैंकेट होत ाहै। इसके अलावा आग जलाने का साधन भी मौजूद रहता है। किट में एक ऐसा भी सामान होता है जो कि पानी में डालने पर चमकने लगता है। इससे पायलट को बबचाने में आसानी होती है। पायलट को हथियार भी दिया जाता है ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान बचा सके।
बातचीत के लिए ईरान की शर्त
एक ईरानी राजनयिक सूत्र ने कहा, “अगर ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करने का फ़ैसला करता है, तो वह रूस समेत अपने दोस्तों को इसकी जानकारी देगा।” सूत्र ने बताया कि ईरान इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत हुई है। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया था, लेकिन कहा कि ईरान को मध्यस्थों के ज़रिए अमेरिका की ओर से संदेश मिले हैं, जिनमें संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने की इच्छा ज़ाहिर की गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन