Chief Minister of Kerala Congress party has yet to provide an answer saying it will be announced tomorrow केरल में सीएम पद को लेकर फंसा हुआ है पेच, कांग्रेस बोली- अब कल होगा ऐलान, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल में सीएम पद को लेकर फंसा हुआ है पेच, कांग्रेस बोली- अब कल होगा ऐलान

केरल का मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब बुधवार को भी  सामने नहीं आया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हाईकमान ने इस मुद्दे पर चर्चा पूरी कर ली है। गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

Wed, 13 May 2026 08:09 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
केरल में सीएम पद को लेकर फंसा हुआ है पेच, कांग्रेस बोली- अब कल होगा ऐलान

केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान पर पेच फंसा हुआ है। बुधवार को भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसका फैसला सामने नहीं आया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बुधवार को अंतिम दौर की चर्चा की और नाम की घोषणा बहुत जल्द होने की संभावना है।

4 मई को देश के पांच राज्यों के नतीजे सामने आए थे। इनमें से चार के मुख्यमंत्री शपथ लेकर अपना कामकाज शुरू कर चुके हैं। केवल केरल का पेच ही फंसा हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच आज इस मुद्दे को लेकर करीब 2 घंटे तक वार्ता हुई। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दोनों ने नाम तय करने की अंतिम चर्चा पूरी कर ली है। गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल CM की घोषणा के बीच आया सोनिया गांधी फैक्टर, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पूरी बात
ये भी पढ़ें:केरल का सीएम कौन? जवाब तलाशने को राहुल गांधी की भी महाबैठक, फिर कहां अटकी बात

इससे पहले केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज इसका ऐलान हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने आशंका भी जताई थी कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इसमें देरी भी हो सकती है। उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज की जाएगी। सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम आज कांग्रेस हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सोनिया गांधी अस्पताल में हैं, इसकी वजह से थोड़ी देरी हो सकती है।"

बता दें, कांग्रेस हाईकमान इस वक्त राज्य के तीन बड़े नामों के बीच में उलझा हुआ है। इन तीन प्रमुख नेताओं में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथाला शामिल हैं। चूकिं पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीशगढ़ औऱ अब कर्नाटक में कांग्रेस पहले से ही नेताओं के बीच में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई उठा पटक को देख चुकी है, ऐसे में केरल में पार्टी ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पद के लिए प्रदर्शन कौन करा रहा है? केरल के नेताओं से पूछने लगे राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:जल्द दिखेगा सफेद धुआं; केरल CM कौन वाले सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जवाब