kerala cm race rahul gandhi meeting in delhi why decision is pending केरल का सीएम कौन? जवाब तलाशने को राहुल गांधी की भी महाबैठक, फिर कहां अटकी बात, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल का सीएम कौन? जवाब तलाशने को राहुल गांधी की भी महाबैठक, फिर कहां अटकी बात

पार्टी चीफ खरगे और सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद शाम को भी ऐलान हो सकता है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्षों समेत कई नेताओं के साथ मंत्रणा की और जल्द नाम की घोषणा की जा सकती है।

Tue, 12 May 2026 03:18 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
केरल का सीएम कौन? जवाब तलाशने को राहुल गांधी की भी महाबैठक, फिर कहां अटकी बात

केरल का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस जवाब का तलाशने में कांग्रेस के पसीने छूट रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल की दावेदारी है तो वहीं केरल कांग्रेस के मजबूत नेता वीडी सतीशन भी दावेदार हैं। हालात ऐसे हैं कि तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है और अब तक फैसला नहीं हो सका है। मंगलवार को एक बार फिर से दिल्ली में मीटिंग हुई और राहुल गांधी भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने सीएम के लिए राय लेने को केरल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात की। अब कहा जा रहा है कि बुधवार सुबह तक ऐलान हो सकता है। यही नहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि शाम को मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली आ रहे हैं।

उनके और सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद शाम को भी ऐलान हो सकता है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्षों समेत कई नेताओं के साथ मंत्रणा की और जल्द नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा मंगलवार देर शाम या बुधवार को की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और कन्नूर से लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमएम हसन और के. मुरलीधरन से मुलाकात की।

इसके अलावा तीनों कार्यकारी अध्यक्षों पी.सी. विष्णुनाथ, शफी परम्बिल और ए.पी. अनिल कुमार के साथ भी अलग-अलग मंथन किया। मुरलीधरन का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार शाम बेंगलुरु से दिल्ली पहुंच रहे हैं और फिर वह केरल के नेताओं के साथ बैठक करेंगे तथा इसके बाद सोनिया गांधी से भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल में कर्नाटक वाला फॉर्मूला अपनाएगी कांग्रेस? CM का ऐलान कब; रेस में ये नेता

मुस्लिम लीग ने भी जताई सीएम चुनने में देरी पर नाराजगी

बता दें कि 8 मई को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने केरल के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में वेणुगोपाल, चेन्निथला और सतीशन के अलावा केरल कांग्रेस के चीफ सनी जोसेफ और पार्टी की राज्य प्रभारी दीपा दासमुंशी भी बैठक में शामिल हुईं थीं। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का हिस्सा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सीएम चुनने में देरी पर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करेगी। केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जितना बड़ा चोर…, बंगाल में मुख्य सचिव की नियुक्ति पर राहुल गांधी का तंज
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी-अखिलेश यादव की मानसिकता नकारात्मक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला