Sonia Gandhi factor came in way of Kerala CM announcement state president Sunny Joseph explained entire matter केरल सीएम की घोषणा के बीच आया ‘सोनिया गांधी फैक्टर’, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पूरी बात, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल सीएम की घोषणा के बीच आया ‘सोनिया गांधी फैक्टर’, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पूरी बात

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा है कि आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान इस बात पर चर्चा कर चुका है, हालांकि सोनिया गांधी के अस्पताल में होने की वजह से देर हो सकती है।

Wed, 13 May 2026 02:52 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
केरल सीएम की घोषणा के बीच आया ‘सोनिया गांधी फैक्टर’, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पूरी बात

केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब इस पूरे मामले पर केरल कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। फिलहाल सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से थोड़ी देरी हो सकती है। केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने बताया कि की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में चर्चाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की पूरी संभावना है।

4 मई को राज्य विधानसभा के नतीजे सामने आए के बाद राष्ट्रीय चर्चा में आए सन्नी जोसेफ ने पत्रकारों से बात करते हुए पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज की जाएगी। सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम आज कांग्रेस हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सोनिया गांधी अस्पताल में हैं, इसकी वजह से थोड़ी देरी हो सकती है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पद के लिए प्रदर्शन कौन करा रहा है? केरल के नेताओं से पूछने लगे राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:जल्द दिखेगा सफेद धुआं; केरल CM कौन वाले सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जवाब

बता दें, केरल कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को जनादेश मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री पर पर कौन बैठेगा इसका फैसला नहीं हो पाया है। पिछले आठ दिनों से लगातार वार्ताओं का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी राज्य के तीन प्रमुख नेताओं वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथाला के बीच में उलझी हुई है। क्योंकि यह तीनों ही नेता इस समय मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीशगढ़ औऱ अब कर्नाटक में कांग्रेस पहले से ही नेताओं के बीच में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई उठा पटक को देख चुकी है, ऐसे में केरल में पार्टी ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय ने पलट दिया पासा, दो फाड़ हो गई भाजपा सहयोगी AIADMK; खतरे में EPS की कुर्सी
ये भी पढ़ें:विजय के लिए दोहरी खुशी, बहुमत हासिल करने के साथ-साथ SC से भी बड़ी राहत

गठबंधन में बेचैनी

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आ चुके थे। तब से लेकर अब तक 8 दिन निकल गए हैं। बाकी जिन भी राज्यों के नतीजे आए थे उनमें मुख्यमंत्री शपथ लेकर काम करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन केरल अभी भी फंसा हुआ है। कांग्रेस की तरफ से हो रही देरी पर अब गठबंधन के साथी भी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आईयूएमएल ने आज पानक्कड़ में आपात नेतृत्व बैठक की, जिसमें नई सरकार में मंत्रिमंडलीय प्रतिनिधित्व और अतिरिक्त कैबिनेट पद नहीं मिलने की स्थिति में संवैधानिक पदों के संभावित आवंटन पर चर्चा की गई। वहीं, विपक्षी लेफ्ट पार्टियों ने भी कांग्रेस की इस स्थिति का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनादेश मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चयन न कर पाना, जनादेश का अपमान है।

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी के कारण राज्य के कुछ हिस्सों, विशेषकर वायनाड में, कांग्रेस समर्थकों के बीच आलोचना और असंतोष भी देखने को मिला। वहाँ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के पास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी हाईकमान के खिलाफ पोस्टर लगाए गए।