Census 2027 Dates Announced Know When Will Begin in your State? When Enumerators Visit Your door, see Full Schedule किस राज्य में कब से जनगणना, आ गई तारीख; आपके घर कब आएंगे गणनाकर्मी? यहां देखें पूरा शिड्यूल, India News in Hindi - Hindustan
More

किस राज्य में कब से जनगणना, आ गई तारीख; आपके घर कब आएंगे गणनाकर्मी? यहां देखें पूरा शिड्यूल

Census 2027 State wise Schedule: भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि  जनगणनाकर्मी भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या), जनगणना मकान संख्या और फर्श, दीवारों और छत के निर्माण में प्रयुक्त मुख्य सामग्री जैसी जानकारी एकत्र करेंगे।

Tue, 31 March 2026 10:33 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
किस राज्य में कब से जनगणना, आ गई तारीख; आपके घर कब आएंगे गणनाकर्मी? यहां देखें पूरा शिड्यूल

Census 2027 State wise Schedule: नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल से देश में 2027 की जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इस चरण में मकान और परिवार की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए सरकार ने 'मकान सूचीकरण और आवास गणना' (HLO) के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का एक सेट जारी किया है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार, जनगणनाकर्मी भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या), जनगणना मकान संख्या और फर्श, दीवारों और छत के निर्माण में प्रयुक्त मुख्य सामग्री जैसी जानकारी एकत्र करेंगे। वे मकान के उपयोग और स्थिति का भी रिकॉर्ड रखेंगे और उसे एक गृह संख्या आवंटित करेंगे।

इसके साथ ही जनगणना 2027 के पहले चरण का पूरा शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। भारत के जनगणना महापंजीयक और जनगणना आयुक्त की ओर से घोषित कार्यक्रम में स्वगणना और प्रगणक (जनगणनाकर्मी) द्वारा की जाने वाली पूछताछ और गणना की विस्तृत तारीखों का राज्यवार उल्लेख किया गया है जो निम्नवत है। बता दें कि पहली बार जनगणना में स्व-गणना की व्यवस्था की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, नोट कर लें 33 सवालों की लिस्ट; देनी होंगी ये डिटेल
ये भी पढ़ें:डेटा को लेकर घबराने की बात नहीं; जनगणना आयुक्त बोले- किसी योजना में नहीं होगा इस

देखें पूरा शिड्यूल:

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में स्वगणना 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगी और प्रगणक द्वारा गणना 16 अप्रैल से 15 मई तक होगी।

गुजरात दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव : मकानों की स्वगणना 5 अप्रैल से 19 अप्रैल और प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 20 अप्रैल से 19 मई तक।

उत्तराखंड: स्वगणना 10 अप्रैल से 24 अप्रैल, प्रगणक द्वारा 25 अप्रैल से 24 मई तक।

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा: स्वगणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल , मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई तक।

बिहार: स्वगणना 17 अप्रैल से 1 मई और प्रगणक द्वारा 2 मई से 31 मई तक।

तेलंगाना: स्वगणना 26 अप्रैल से 10 मई, प्रगणक द्वारा 11 मई से 9 जून तक।

पंजाब: स्वगणना 30 अप्रैल से 14 मई , 15 मई से 13 जून तक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरे चरण की जनगणना से पहले जारी होंगे जाति से जुड़े सवाल, संसद में बोली सरकार
ये भी पढ़ें:जनगणना: डिजिटल वॉरियर बनेंगे प्रगणक, घर-घर दस्तक देने का खाका तैयार

दिल्ली (दिल्ली नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, झारखंड: स्वगणना 1 मई से 15 मई और प्रगणक द्वारा 16 मई से 14 जून तक।

उत्तर प्रदेश: स्वगणना 7 मई से 21 मई और प्रगणक द्वारा 22 मई से 20 जून तक।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी: स्वगणना 17 मई से 31 मई और प्रगणक द्वारा 1 जून से 30 जून तक।

हिमाचल प्रदेश: स्वगणना 1 जून से 15 जून , प्रगणक द्वारा 16 जून से 15 जुलाई तक।

केरल और नागालैंड: स्वगणना 16 जून से 30 जून, प्रगणक 1 जुलाई से 30 जुलाई तक।

तमिलनाडु और त्रिपुरा: स्वगणना 17 जुलाई से 31 जुलाई, प्रगणक द्वारा 1 अगस्त से 30 अगस्त तक।

असम: स्वगणना 2 अगस्त से 16 अगस्त, प्रगणक द्वारा 17 अगस्त से 15 सितंबर तक।

मणिपुर: स्वगणना 17 अगस्त से 31 अगस्त, प्रगणक द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक।

पश्चिम बंगाल में चुनावों की वजह से स्वगणना अभी निर्धारित किया जाना बाकीहै। इसके अलावा गुजरात में तारीखों में परिवर्तन संभव है। झारखंड में भी अभी जनगणना कराने की मंशा की अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन मकान सूचीकरण की अवधि बाद में अधिसूचित की जाएगी।