census 2027 questionnaire 1 April to 30th September these questions will be asked Self Enumeration 1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, नोट कर लें 33 सवालों की लिस्ट; देनी होंगी ये डिटेल, India News in Hindi - Hindustan
More

1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, नोट कर लें 33 सवालों की लिस्ट; देनी होंगी ये डिटेल

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि नागरिक अपने संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में गृह गणना शुरू होने से पहले 15 दिनों की अवधि के दौरान 16 भाषाओं में स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।

Wed, 1 April 2026 05:57 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, नोट कर लें 33 सवालों की लिस्ट; देनी होंगी ये डिटेल

भारत में 1 अप्रैल यानी बुधवार से जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में मकानों की स्थिति और परिवार की जानकारी ली जाएगी। साथ ही इससे संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सरकार ने सोमवार को 33 प्रश्न जारी कर दिए हैं, जिनकी सूची नीचे दी जा रही है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

ऐसे होगी प्रक्रिया

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि नागरिक अपने संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में गृह गणना शुरू होने से पहले 15 दिनों की अवधि के दौरान 16 भाषाओं में स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। नारायण ने बताया कि जनगणना में पहली बार स्व-गणना की व्यवस्था शुरू की गई है।

पूछे जाएंगे ये 33 सवाल (Census 2027 Questions)

भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधीकरण अथवा जनगणना नंबर)

जनगणना मकान नंबर

जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख मुख्य सामग्री

जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के उपयोग

जनगणना मकान की हालत

परिवार क्रमांक

परिवार में सामान्यत: रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या

परिवार के मुखिया का नाम

परिवार के मुखिया का लिंग

क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है

मकान के स्वामित्व की स्थिति

परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या

पेयजल का मुख्य स्त्रोत

पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता

प्रकाश का मुख्य स्त्रोत

शौचालय की सुलभता

शौचालय का प्रकार

गंदे पानी की निकासी

स्नानगृह की उपलब्धता

रसोई घर और एलपीजी/पीएनजी की उपलब्धता

खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन

रेडियो/ट्रांजिस्टर

टीवी

इंटरनेट सुविधा

लेपटॉप/कंप्यूटर

टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड

कार/जीप/वैन

परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाला मुख्य अनाज

मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)

ऐसे दे सकते हैं जानकारियां

उन्होंने कहा कि स्व-गणना करने के लिए, परिवार का मुखिया या कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर और अन्य बुनियादी विवरणों का उपयोग करके पंजीकरण कर सकता है, जिले का चयन कर सकता है, मानचित्र पर घर का स्थान चिह्नित कर सकता है और अपनी सुविधानुसार जानकारी जमा कर सकता है।

Census

उन्होंने कहा कि 16 अंकों की एक आईडी जनरेट की जाएगी, जिसे सत्यापन के लिए फील्ड विजिट के दौरान गणनाकर्ता के साथ साझा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा और इसका उपयोग अदालतों में या सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा जैसे माने जाएंगे लिव इन वाले, सेंसस में गलत सवाल पर नपेंगे अधिकारी
ये भी पढ़ें:जनगणना शुरू होते ही नहीं पूछी जाएगी जाति, Caste Census के लिए करना होगा इंतजार
ये भी पढ़ें:सेंसस का 'डिजिटल अवतार': एक बार डेटा लॉक फिर मैन्युअल संशोधन नहीं, ट्रेनिंग शुरू

खबर है कि दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अप्रैल में जनगणना का पहला चरण शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी की है, 15 राज्य मई में शुरू करेंगे और 10 राज्य जून या उसके बाद शुरू करेंगे।