Census 2027 Field Trainers Prepared for Self-Enumeration Awareness Campaign जनगणना: डिजिटल वॉरियर बनेंगे प्रगणक, घर-घर दस्तक देने का खाका तैयार, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

जनगणना: डिजिटल वॉरियर बनेंगे प्रगणक, घर-घर दस्तक देने का खाका तैयार

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण अंतिम दौर में पहुंचने के साथ

Thu, 26 March 2026 02:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
जनगणना: डिजिटल वॉरियर बनेंगे प्रगणक, घर-घर दस्तक देने का खाका तैयार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही अब जनगणना-2027 के वास्तविक क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। डीआईओएस सभागार में प्रशिक्षित हुए फील्ड ट्रेनर अब ब्लॉक व तहसील स्तर पर प्रगणकों को जनगणना के तरीके को समझाएंगे। 17 अप्रैल से शुरू होने वाली स्व-गणना नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अरविन्द गुप्ता, अंबिका मौर्य, निखिल कुमार व भूपेन्द्र ने प्रगणकों को तकनीकी रूप से जीरो एरर बनाने के लिए फील्ड ट्रेनरों को गुर सिखाया। मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को प्रगणकों को पूछे गए सवालों के जवाब के डेटा को डिजीटली संकलन का उपाय समझाया।

यह भी तरीका समझाया जा रहा है जिससे कोई नागरिक जानकारी देने में संकोच ना करे। डेटा सुरक्षा का भरोसा देकर राजी करने का उपाय बताया गया। फील्ड ट्रेनर प्रगणकों की टीम को तकनीकी ऐप ग्लिच या नेटवर्क की समस्या का मौके पर ही समाधान निकालने का तरीका बताएंगे।सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियानजनगणना प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रशासन का मुख्य फोकस स्व-गणना पर है। 17 अप्रैल से 1 मई के बीच नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे नागरिक खुद ही सीधे डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ सकें। प्रशासन इसके लिए सोशल मीडिया व ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार की तैयारी में है।31 मई तक हर घर का बनेगा डिजिटल प्रोफाइलमकान सूचीकरण व गृह सर्वेक्षण के तहत प्रगणकों को 2 मई से 31 मई तक की समय सीमा दी गई है। इस दौरान जिले के हर मकान को एक विशिष्ट नंबर आवंटित किया जाएगा और घर के अंदर उपलब्ध 33 प्रकार की सुविधाओं का डेटा सीधे क्लाउड सर्वर पर फीड होगा। इससे न केवल जनगणना की शुद्धता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं के चयन में यह डिजिटल प्रोफाइल मील का पत्थर साबित होगा।फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों की तैनाती शुरू होगी। 17 अप्रैल से पहले जिले के नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत करा दिया जाएगा। जिससे वह स्वयं अपना विवरण दर्ज करने में सक्षम हो सकें।डॉ. प्रशांत कुमार-एडीएम/जिला जनगणना अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।