Big Blow for BJP in Tamil Nadu Just After Annamalai, State BJP Vice President and Secretary Walk Out Of Party तमिलनाडु में भाजपा को तिहरा झटका, अन्नामलाई के बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में भाजपा को तिहरा झटका, अन्नामलाई के बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी

अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण लोकप्रियता हासिल करने वाले और द्रविड़ दलों को सीधे चुनौती देने वाले भाजपा की तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

Fri, 5 June 2026 07:53 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
तमिलनाडु में भाजपा को तिहरा झटका, अन्नामलाई के बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में आज (शुक्रवार, 5 जून को) डबल झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के इस्तीफे की घोषणा के घंटे भर बाद ही बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। नागराजन और वेंकटेश ने शुक्रवार को BJP से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। BJP के पूर्व तमिलनाडु उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने अब अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का इरादा जताया है। हालांकि सुमति ने अभी अपने अगले कदम का ऐलान नहीं किया है।

इन तीन इस्तीफों के बाद राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही भगवा पार्टी को करारा झटका लगा है। बता दें कि इससे पहले अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण लोकप्रियता हासिल करने वाले और द्रविड़ दलों को सीधे चुनौती देने वाले के. अन्नामलाई ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। अन्नामलाई ने कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और नये समावेशी एजेंडे के तहत अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह नया राजनीतिक दल बनाएंगे और तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा नेताओं से मेरे विचार नहीं मिलते, अगला चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी: अन्नामलाई

प्रधानमंत्री मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ''मेरे मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत सम्मान है।''उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने गरिमापूर्ण तरीके से भाजपा छोड़ी है। उन्होंने नयी तरह की राजनीति की शुरुआत करने की प्रतिबद्धता भी जताई। अन्नामलाई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद कहा, ''आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन, एक नयी मुहिम शुरू होगी।'' ऐसा बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP से नाता तोड़ते ही अन्नामलाई ने बदल डाला बायो, लिख दी दिल की बात; क्या मायने

इस्तीफा स्वीकार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'' अन्नामलाई के समर्थकों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर उनके फैसले का स्वागत किया। वहीं, भाजपा ने कहा कि अन्नामलाई के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। अन्नामलाई ने कहा कि जिस नये आंदोलन की शुरुआत करने का उन्होंने प्रस्ताव रखा है, उसमें बुनियादी स्तर से ही नये आयाम और नया नजरिया होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजनीकांत ने दिया था साथ आने का ऑफर, भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने खोले कई राज

उन्होंने कहा, ''हमें नयी पार्टी के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार करना होगा। इसमें समय लगेगा।'' अन्नामलाई ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति और जल अधिकारों सहित किसी भी अधिकार से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा के राज्य में पूर्व शीर्ष नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी अचानक नहीं छोड़ी और करीब 18 महीने तक पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों पर शांतिपूर्वक चर्चा की। (भाषा इनपुट्स के साथ)