भाजपा से नाता तोड़ते ही अन्नामलाई ने बदल डाला बायो, लिख दी दिल की बात; क्या मायने
भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने अपने एक्स बायो में दिल की बात लिखी है। इसके साथ ही भविष्य को लेकर एक बड़ा संकेत भी दिया है। आखिर क्या हैं इसके मायने आइए समझते हैं…

अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ दी है। एक समय तमिलनाडु में भाजपा का सबसे मशहूर चेहरा रहे अन्नामलाई अब अपना रास्ता खुद बनाएंगे। पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद उन्होंने अपना एक्स बायो भी बदल लिया है। यहां पर अन्नामलाई ने अपने दिल की बात लिखी है। अगर वाकई देखा जाए तो जो बात अन्नामलाई अपने भाषण में नहीं कह पाए हैं, अपने एक्स पर बायो पर चंद शब्दों में वह बात कह डाली है। अपने बायो के जरिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पूर्व भाजपा नेता नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक प्रयोग के तौर पर देखा जाए। बता दें कि पूर्व आईपीएस अन्नामलाई करीब पांच साल तक भाजपा से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में जबर्दस्त अभियान चलाकर भाजपा के लिए माहौल तैयार करने की कोशिश की। हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने खुद को सीमित कर लिया गया था।
एक्स बायो में क्या
अन्नामलाई ने एक्स पर अपने नए बायो में लिखा है, ‘अच्छी राजनीति की तलाश में एक कॉमन मैन’। भाजपा से मिले अनुभवों के बाद जिस अंदाज में अन्नामलाई ने यह लिखा है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है, मानो वह खुद को एक परंपरागत राजनेता नहीं, बल्कि एक आउटसाइडर बता रहे हैं, जो तमिलनाडु की सियासत की सफाई करना चाहता है। भाजपा छोड़ने के बाद, अन्नामलाई अब खुद को एक बड़े रोल में प्रोजेक्ट करना चाहता हैं। यह परंपरागत राजनीति बनाम नागरिक आधारित राजनीति भी हो सकता है। उन्होंने कहा भी है कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करेंगे और तमिलनाडु को मौजूदा विकल्पों से इतर एक नई राजनीतिक ताकत देंगे।
क्या हैं इसके मायने
बता दें कॉमन मैन शब्द, अक्सर वह लोग इस्तेमाल करते रहे हैं तो जमी-जमाई व्यवस्था के खिलाफ काम करने के लिए राजनीति में आते हैं। वहीं, खुद को अच्छी राजनीति की तलाश में बताकर संभवत: अन्नामलाई संकेत देना चाहते हैं कि उनका राजनीतिक आंदोलन गवर्नेंस, जिम्मेदारी तय करने और राजनीतिक सुधार पर आधारित होगा। बजाय किसी पार्टी स्ट्रक्चर को खड़ा करने के। यह उन वोटर्स के लिए भी संदेश है जो खुद को डीएमके-एआईएडीएमके या अन्य राष्ट्रीय दलों से खुद को कटा हुआ महसूस करते हैं। अन्नामलाई ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह राजनीति से दूर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने संकेत भी दिया है कि वह भविष्य में चुनाव भी लड़ेंगे और पब्लिक लाइफ में सक्रिय रहेंगे।
बनाएंगे नई पार्टी
इससे पहले करीब छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े रहे अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए कहाकि मैंने गरिमापूर्ण तरीके से भाजपा छोड़ी है ताकि एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत की जा सके। उन्होंने कहाकि लक्ष्य बड़े हैं तथा और अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहाकि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन, एक नई राजनीतिक मुहिम शुरू होगी। अन्नामलाई ने कहाकि एक नई पार्टी बनाई जाएगी जो राज्य में अगला चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहाकि जिस नए आंदोलन की शुरुआत की जानी है, उसमें बुनियादी स्तर से ही नए आयाम और नए नजरिए की जरूरत है।




साइन इन