रजनीकांत ने दिया था साथ आने का ऑफर, भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने खोले कई राज
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

तमिलनाडु में जल्द ही बड़ी राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिल सकती है। चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि अब सुपरस्टार रजनीकांत भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके के अन्नामलाई ने शुक्रवार को ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि एक्टर ने उन्हें साथ आने का ऑफर भी दिया था। हालांकि, रजनीकांत ने अब तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
शुक्रवार को अन्नामलाई ने लाइव आकर जनता के सामने अपनी बातें रखी हैं। पूर्व IPS ने बताया है कि उन्हें रजनीकांत ने भी साथ आने का ऑफ दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नामलाई का कहना है कि उन्होंने सुपरस्टार को संकेत दे दिए हैं कि वह अपना ही राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पार्टी के नाम का ऐलान नहीं किया है।
तमिलनाडु भाजपा को नहीं बताया
गुरुवार को तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्र ने कहा था कि अन्नामलाई के इस्तीफे की आधिकारिक सूचना उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा था, 'मुझे अन्नामलाई के इस्तीफे की सूचना नहीं दी गई है, तो मैं इस समय इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।'
अब शुक्रवार को उन्होंने कहा है कि पूर्व IPS के इस्तीफा देने से पार्टी को खास फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इससे तमिलनाडु में भाजपा कमजोर नहीं होगी।
कैसे हुई थी भाजपा में एंट्री
शुक्रवार को ही अन्नामलाई ने भाजपा में शामिल होने की अपनी यात्रा के बारे में भी बताया है। खास बात है कि वह भारतीय पुलिस सेवा पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक मंच खोज रहे थे और अंत में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह लंबे समय तक तमिलनाडु में भाजपा की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने 2024 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, 'मैं बीएल संतोष की तरफ से भरोसा मिलने के बाद भाजपा ज्वाइन की थी। मैं इस बात का अब खुलासा इसलिए कर रहा हूं, ताकि राजनीति में मेरी एंट्री को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग सके।'
इस्तीफा स्वीकार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।' अन्नामलाई इस्तीफे की संभावना और नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मंगलवार को मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की थी।




साइन इन