Big Action to be taken against Raghav Chadha and 6 others AAP preparing Plea to disqualify राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर ऐक्शन की तैयारी में आप, पार्टी छोड़ने के बाद मची खलबली, India News in Hindi - Hindustan
More

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर ऐक्शन की तैयारी में आप, पार्टी छोड़ने के बाद मची खलबली

राघव चड्ढा और छह अन्य राज्यसभा सांसदों की बगावत से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी इन सातों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी इन सभी को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर करने वाली है।

Fri, 24 April 2026 05:53 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर ऐक्शन की तैयारी में आप, पार्टी छोड़ने के बाद मची खलबली

राघव चड्ढा और छह अन्य राज्यसभा सांसदों की बगावत से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी इन सातों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी इन सभी को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर करने वाली है। गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया वह छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में विलय कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं। दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। राघव चड्ढा ने आगे बताया कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं।

क्या करने वाली है ‘आप’
उधर आम आदमी पार्टी भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रही है। न्यूज 18 के मुताबिक पार्टी सात राज्यसभा सांसदों को एंटी-डिफेक्शन कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उम्मीद की जा रही है कि आम आदमी पार्टी सात सांसदों में राघव चड्ढा का नाम बताएगी जिन्हें वह अयोग्य घोषित करना चाहती है। इस सूची में संभवतः संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और चार अन्य राज्यसभा सदस्य भी शामिल होंगे, जिनके बारे में दावा है कि वह पार्टी विभाजन का समर्थन कर रहे हैं।

पार्टी को 15 साल खून से सींचा
इससे पहले राघव चड्ढा ने कहाकि जिस ‘आप’ को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने रास्ते से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहाकि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं... हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP छोड़ने के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे राघव चड्ढा, अन्य सांसद भी ज्वाइन करेंगे BJP
ये भी पढ़ें:राघव को हटाकर AAP ने अशोक मित्तल पर जताया था भरोसा, वह भी BJP में होंगे शामिल
ये भी पढ़ें:AAP में टूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा; दो तिहाई सांसदों संग BJP में होंगे शामिल

भाजपा में क्यों जा रहे, बताई वजह
राघव चड्ढा ने आगे कहाकि हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। उन्होंने कहाकि इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का भाजपा में विलय होने वाला है। चड्ढा ने कहाकि संविधान के अनुसार किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों का दूसरी पार्टी में विलय हो सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहाकि हमने इस संबंध में आज राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन को एक पत्र सौंपा है...सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं। चड्ढा ने कहाकि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य ‘आप’ राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। संवाददाता सम्मेलन में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।