Raghav Chadha left AAP along with Ashok Mittal Kejriwal had expressed confidence in him and appointed him deputy leader राघव चड्ढा को हटाकर केजरीवाल ने जिन अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर, वह भी BJP में होंगे शामिल, India News in Hindi - Hindustan
More

राघव चड्ढा को हटाकर केजरीवाल ने जिन अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर, वह भी BJP में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। उनके साथ ही आप के ⅔ राज्यसभा सदस्यों ने भी भाजपा के साथ जाने का फैसला किया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम अशोक मित्तल का है, जिन्हें पार्टी ने कुछ दिन पहले ही राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था।

Fri, 24 April 2026 04:35 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
राघव चड्ढा को हटाकर केजरीवाल ने जिन अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर, वह भी BJP में होंगे शामिल

Raghav Chadha and Ashok Mittal: नई दिल्ली और पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को भूचाल आ गया है। कई दिनों से आम आदमी पार्टी के नाराज चल रहे राघव चड्ढा ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा देकर 2/3 आप राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। लेकिन राघव के इस फैसले के बीच सबसे खास बात अशोक मित्तल का उनके साथ होना रही। वही अशोक मित्तल, जिन्हें केजरीवाल ने कुछ हफ्ते पहले राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया था।

आम आदमी पार्टी ने अप्रैल की शुरुआत में राघव चड्ढा पार्टी उपनेता के पद से हटा दिया था। इसके बाद राघव और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच में तल्खी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक-दूसरे के ऊपर सार्वजनिक आरोप लगाए जा रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने उस वक्त अशोक मित्तल को राज्यसभा से उपनेता का पद दिया था। उस वक्त राघव चड्ढा के साथ पार्टी विवाद को लेकर जब अशोक मित्तल से पूछा गया था, तो उन्होंने इसे पार्टी की सामान्य प्रक्रिया करार दिया था।

भाजपा के आरोपों पर अशोक मित्तल ने दिया था जवाब

अप्रैल की शुरुआत में जब राघव चड्ढा को पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया था, तो उनके भाजपा में जाने की चर्चा तेज थी। भाजपा की तरफ से भी केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा गया था कि राघव ने केजरीवाल से दूरी बना ली है। इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया है। इन आरोपों का जवाब उस समय अशोक मित्तल ने ही दिया था। उन्होंने पार्टी के साथ राघव की दूरी की खबरों को खारिज किया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी अफवाह की जानकारी नहीं है कि राघव भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब ठीक तीन हफ्ते बाद अशोक मित्तल, राघव चड्ढा के साथ मिलकर भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

कौन हैं अशोक मित्तल?

उद्योगपति से राजनेता बने अशोक मित्तल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंटे है। इसके साथ ही वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक भी हैं। पंजाब के जालंधर के रहने वाले मित्तल ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्हें अटल विहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली हुई है।