Axis My India Wont Release west Bengal Exit Poll Data, Says Voters Staying Mum bjp vs tmc mamata banerjee बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स में बड़ा ट्विस्ट, Axis My India ने खड़े किए हाथ; कहा- जारी नहीं करेंगे डेटा, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स में बड़ा ट्विस्ट, Axis My India ने खड़े किए हाथ; कहा- जारी नहीं करेंगे डेटा

West Bengal Exit Poll: Axis My India ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं करेगा, क्योंकि उसे पर्याप्त रूप से प्रतिनिधि सैम्पल नहीं मिल पाया है।

Thu, 30 April 2026 02:24 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स में बड़ा ट्विस्ट, Axis My India ने खड़े किए हाथ; कहा- जारी नहीं करेंगे डेटा

Axis My India West Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार (29 अप्रैल) को कई पोल एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़े जारी किए थे लेकिन Axis My India ने पश्चिम बंगाल के लिए ऐसा नहीं किया। एजेंसी ने बुधवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनके सैम्पल साइज बहुत छोटे हैं, इसलिए इसके आकंड़े गुरुवार (30 अप्रैल) की शाम जारी किए जाएंगे लेकिन अब कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि उनकी कंपनी यानी Axis My India पश्चिम बंगाल पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं करेगी क्योंकि उसे पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधि सैम्पल नहीं मिल पाए हैं।

NDTV से बात करते हुए प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बंगाल का एग्जिट पोल जारी नहीं करने की मुख्य वजह सर्वे के प्रतिभागियों का उत्तर नहीं देना है। उन्होंने बताया कि सर्वे में करीब 60 फीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किसे वोट किया है। लिहाजा ये निर्णय लिया गया है कि कंपनी एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़े जारी नहीं करेगी। गुप्ता ने कहा, "देखिए, Axis My India का तरीका लोगों से आमने-सामने बात करना है। और जब हमने पहले चरण के बाद बात करने की कोशिश की, तो करीब 60-70 फीसदी लोगों ने अपनी जुबां पर ताले लगा लिए थे। वे 'हां' या 'नहीं' कहने के लिए भी तैयार नहीं थे।" उन्होंने इसे भय का माहौल से भी जोड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल चुनाव खत्म होते ही IPAC डायरेक्टर चंदेल को मिली बेल, ED ने नहीं किया विरोध

छोटे सैम्पल साइज पर आंकड़े का अनुमान लगाना सही नहीं

गुप्ता ने एक दिन पहले कहा था, "बंगाल में चुनावों के संदर्भ में कोई भी किसी से बात करने को तैयार नहीं है। इसलिए, जब तक हमारा सैम्पल साइज बड़ा नहीं हो जाता, तब तक हम 20-30 प्रतिशत सैम्पल के आधार पर अनुमान नहीं लगा सकते। इतने छोटे सैंपल साइज पर आंकड़े का अनुमान लगाना सही नहीं लगता। इसके लिए, हम गुरुवार को एक बार फिर कोशिश करेंगे। शायद अब जब चुनाव हो चुके हैं, तो लोग ज़्यादा सहज महसूस करेंगे।" लेकिन अब गुप्ता ने कहा है कि इस बात की संभावना है कि Axis My India अब बंगाल के अपने आंकड़े जारी न करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EXIT POLLS 2021 में BJP को मिलीं थी गजब सीटें, पर नतीजे पलटे; कितने सही थे सर्वे

बंगाल में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत

बता दें कि दो चरणों में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया, जब बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं और 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एग्जिट पोल ने बंगाल में BJP को पहुंचा दिया 200 के पार, TMC के लिए क्या अनुमान

ममता बनर्जी के लिए साख का सवाल

बनर्जी के लिए यह चुनाव उनके राजनीतिक जीवन की निर्णायक लड़ाई माना जा रहा है। लगातार तीन कार्यकाल और डेढ़ दशक तक सत्ता में रहने के बाद वह न केवल सत्ता बरकरार रखने बल्कि अपने स्थापित राजनीतिक ढांचे की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और बनर्जी के बीच अंतर लगभग समाप्त हो चुका है। इस बीच बुधवार को जारी कुछ एग्जिट पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि कुछ अन्य सर्वे बताते हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता में बनी रहेगी।