Bengal Exit Poll Praja Poll giving 208 seats to BJP How many Seats to TMC Mamata Banerjee इस एग्जिट पोल ने बंगाल में भाजपा को पहुंचा दिया 200 के पार, टीएमसी के लिए क्या अनुमान, India News in Hindi - Hindustan
More

इस एग्जिट पोल ने बंगाल में भाजपा को पहुंचा दिया 200 के पार, टीएमसी के लिए क्या अनुमान

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनते दिखाई गई है। इन सबके बीच एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसने बंगाल में भाजपा को 200 सीटों के पार पहुंचा दिया है।

Wed, 29 April 2026 08:47 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इस एग्जिट पोल ने बंगाल में भाजपा को पहुंचा दिया 200 के पार, टीएमसी के लिए क्या अनुमान

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनते दिखाई गई है। इन सबके बीच एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसने बंगाल में भाजपा को 200 सीटों के पार पहुंचा दिया है। यह सर्वे है, प्रजा पोल का। प्रजा पोल के मुताबिक बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, इसके मुताबिक टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में अन्य दलों को शून्य से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं।

अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा
गौरतलब है कि देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था।

एक सर्वे में टीएमसी को बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम तक आए अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई। हालांकि एक सर्वेक्षण ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है। ‘पीपुल्स प्लस’ के सर्वे में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस 177 से 187 सीटें हासिल करके अपनी सत्ता बरकार रख सकती है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीपुल्स पल्स सर्वे: बंगाल में TMC सरकार, अन्य राज्यों में किसके लिए क्या अनुमान

‘पोल डायरी’ के सर्वे का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 142 से 171 सीटों के साथ पहली बार सत्ता में आ सकती है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 से ही संतोष करना पड़ सकता है। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ सरकार बना सकती है और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है तथा वह सत्ता से बाहर हो सकती है। ‘पी-मार्क’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं तो टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है।

असम में भी भाजपा राज का अनुमान
असम को लेकर सभी सर्वेक्षणों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 88 से 100 सीटें जीत सकता है तथा कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। ‘मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 85 से 95 सीटें के साथ प्रचंड बहुमत मिल सकता है, जबकि कांग्रेस नीत गठबंधन 25 से 32 सीटों पर ही सिमट सकता है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।