Exit Poll: असम का महापोल: सभी सर्वे में भाजपा का परचम, सत्ता की हैट्रिक; AIUDF को किसने दी खुशी
Assam Exit Mahapol Survey Result: Axis My India Exit Poll सर्वे के मुताबिक भाजपा को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इनके अलावा कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।

Assam Exit Mahapol Survey Result: देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी लगभग सभी एग्जिट पोल में असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की वापसी और जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है। अब तक कुल सात एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे सामने आ चुके हैं और सभी में भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। 126 सदस्यों वाली विधानसभा में पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को औसत रूप से 92 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बहुमत का मैजिक नंबर 64 है।
असम के महापोल में Axis My India Exit Poll सर्वे के मुताबिक भाजपा को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इनके अलावा कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। एक्सिस के सर्वे में असम में NDA को 48 फीसदी वोट शेयर मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी और अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
जनमत पोल्स में क्या अनुमान?
जनमत पोल्स में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को 87 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 29 से 30 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जनमत पोल्स ने इन दोनों गठबंधनों के अलावा किसी को भी कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया है।
AIUDF को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान
मैट्रिज के एग्जिट पोल अनुमानों में भाजपा गठबंधन को 85 से 95, कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 और अन्य को 6-12 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। चौथी एजेंसी JVC के अनुमानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 88 से 101 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 और AIUDF को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यह इकलौती एजेंसी है, जिसमें असम में AIUDF का खाता कुलने और इतनी सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बाकी एजेंसियों ने इसे जीरो पर आउट होने का अनुमान लगाया है।
पीपुल्स इनसाइट के पोल अनुमानों में क्या संकेत
पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल अनुमानों में भाजपा को 88-96, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इनके अलावा कामाख्या एनालिटिक्स के सर्वे में भाजपा को 85 से 95 और कांग्रेस को 26 से 39 सीटें और अन्य को 0 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पोल डायरी एजेंसी के मुताबिक भाजपा को असम में 86 से 101 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 15 से 26 सीटें मिल सकती हैं।




साइन इन