Exit Polls: पांच राज्यों के चुनावी मुकाबले को 3-2 से जीत रही भाजपा, बंगाल, असम से केरल तक गुड न्यूज
असम में भाजपा का विजय रथ जारी रहने के आसार हैं। एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी 2016 और 2021 के सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। जबकि, 10 साल के सियासी वनवास के बाद वापसी की उम्मीद में बैठी कांग्रेस को बड़े झटके के आसार हैं।

EXIT POLLS: भारतीय जनता पार्टी के लिए बुधवार को जारी एग्जिट पोल खुशखबरी लेकर आए हैं। पार्टी पश्चिम बंगाल, असम में सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं, केरल में भी सीटों का ग्राफ बढ़ा सकती है। इधर, पुडुचेरी में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन सरकार बनाता नजर आ रहा है। हालांकि, तमिलनाडु में DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम वापसी कर सकती है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग 4 मई को अंतिम नतीजों का ऐलान करेगा।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर
कुल सीटें- 294
बहुमत के लिए जरूरी- 148
पश्चिम बंगाल को लेकर जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में भाजपा सरकार के संकेत दे रहे हैं। खास बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस अधिकांश एग्जिट पोल्स के अनुसार, बहुमत से भी दूर नजर आ रही है। इधर, कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है।
| एजेंसी | टीएमसी+ | भाजपा | लेफ्ट फ्रंट | कांग्रेस | अन्य |
|---|---|---|---|---|---|
| मेट्राइज | 125-140 | 146-161 | 0 | 0 | 6-10 |
| पी-मार्क | 118-138 | 150-175 | 0 | 0 | 2-6 |
| पीपुल्स पल्स | 177-187 | 95-110 | 0-1 | 1-3 | 1-2 |
| पोल डायरी | 99-127 | 142-171 | 2-3 | 3-5 | 0-1 |
| जेवीसी | 131-152 | 139-159 | 0-2 | 0 |
असम में भाजपा की हैट्रिक
कुल सीटें- 126
बहुमत के लिए जरूरी- 64
असम में भाजपा का विजय रथ जारी रहने के आसार हैं। एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी 2016 और 2021 के सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। जबकि, 10 साल के सियासी वनवास के बाद वापसी की उम्मीद में बैठी कांग्रेस को बड़े झटके के आसार हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल एनडीए की जीत की संभावनाएं जता रहे हैं।
| एजेंसी | एनडीए | कांग्रेस+ | AIUDF |
|---|---|---|---|
| एक्सिस माय इंडिया | 88-100 | 24-36 | |
| मेट्राइज | 85-95 | 25-32 | 0 |
| पीपुल्स पल्स | 68-72 | 22-26 | 3-5 |
| पी-मार्क | 82-94 | 30-40 | |
| पोल डायरी | 86-101 | 15-26 | 2-5 |
| जेवीसी | 88-101 | 23-33 | 2-5 |
| काम्ख्या एनालिटिक्स | 85-95 | 26-39 | 0 |
केरल में भी एनडीए को गुड न्यूज
कुल सीटें- 140
बहुमत के लिए जरूरी- 71
केरल में सियासी जमीन तलाश कर रही भाजपा कुछ सफलता हासिल करती नजर आ रही है। एग्जिट पोल्स में संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि एनडीए 7 सीटें तक जीत सकती है। हालांकि, अधिकांश एग्जिट पोल्स ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। ऐसे में लेफ्ट गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है।
| एजेंसी | एलडीएफ | यूडीएफ | एनडीए |
|---|---|---|---|
| एक्सिस माय इंडिया | 49-62 | 78-90 | 0-3 |
| मेट्राइज | 60-65 | 70-75 | 3-5 |
| पीपुल्स पल्स | 55-65 | 75-85 | 0-3 |
| पी-मार्क | 60-65 | 70-75 | 3-5 |
| जेवीसी | 52-61 | 72-84 | 3-7 |
तमिलनाडु में DMK पावरफुल
कुल सीटें- 234
बहुमत के लिए जरूरी- 118
6 में से 4 एग्जिट पोल तमिलनाडु में डीएमके की जीत के संकेत दे रहे हैं। जबकि, एक्सिस माय इंडिया ने टीवीके के जबरदस्त उभार का अनुमान जताया है। कामाख्या एनालिटिक्स एजेंसी भी राज्य में टीवीके को 80 से ज्यादा सीटें जीतने की संभावनाएं जता रही है।
| एजेंसी | डीएमकी-कांग्रेस | एनडीए | टीवीके |
|---|---|---|---|
| एक्सिस माय इंडिया | 92-110 | 22-32 | 98-120 |
| मेट्राइज | 122-132 | 87-100 | 10-12 |
| पी-मार्क | 125-145 | 65-85 | 16-26 |
| पीपुल्स पल्स | 125-145 | 65-80 | 18-24 |
| जेवीसी | 75-95 | 128-147 | 8-15 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 78-95 | 68-84 | 67-81 |
पुडुचेरी में एनडीए को फायदा
कुल सीटें- 30
बहुमत के लिए जरूरी- 16
पुडुचेरी में अधिकांश एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए सरकार बन सकती है। जबकि, कांग्रेस और डीएमके गठबंधन दहाई के आंकड़े से भी काफी दूर है।
| एजेंसी | एनडीए | डीएमके-कांग्रेस | टीवीके |
|---|---|---|---|
| पीपुल्स पल्स | 15-18 | 6-8 | 0-1 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 17-24 | 4-7 | 1-2 |
| एक्सिस माय इंडिया | 16-20 | 6-8 | 2-4 |




साइन इन