Assam assembly election axis my India exit poll nda on the track of big win prediction इंडिया टुडे सर्वे: असम में भाजपा मस्त, विपक्ष पस्त; इस एग्जिट पोल में NDA की बंपर जीत, India News in Hindi - Hindustan
More

इंडिया टुडे सर्वे: असम में भाजपा मस्त, विपक्ष पस्त; इस एग्जिट पोल में NDA की बंपर जीत

असम में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की ओर है। Axis My India एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य में गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है।

Wed, 29 April 2026 07:31 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
इंडिया टुडे सर्वे: असम में भाजपा मस्त, विपक्ष पस्त; इस एग्जिट पोल में NDA की बंपर जीत

असम में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की ओर है। Axis My India एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य में गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन काफी पीछे रह सकता है। बहरहाल, चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा 70 से 80 सीटें जीत सकती है। वहीं, NDA में शामिल असम गण परिषद को 7 से 9 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 9 से 11 सीटें अपने नाम कर सकती हैं। जबकि, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस 22 से 30 सीटें, राजौर दल 1 से 4 सीटें, असम जातीय परिषद 1 से 2 और सीपीएम 1 सीट जीत सकती है। निर्दलीय के खाते में 0 से 2 सीटें आने का अनुमान है।

वोट शेयर में भी एनडीए ने मारी बाजी

एग्जिट पोल के अनुसार, वोट शेयर के मामले में भी एनडीए आगे चल रहा है। गठबंधन के खाते में 48 प्रतिशत वोट शेयर आ सकती है। जबकि, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के मामले में यह आंकड़ा 38 है। इनमें भाजपा को 37 फीसदी वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है। जबकि, AIUDF के खास प्रभाव के आसार कम हैं।

क्षेत्र वार अनुमानों के अनुसार, NDA की पकड़ राज्य के मुख्य हिस्सों में मजबूत दिख रही है:

अपर असम: यहां 35 सीटों में से NDA को 26-28 सीटें मिलने की उम्मीद है।

मध्य असम: यहां 41 सीटों में से 31-35 सीटों पर गठबंधन का दबदबा रहने का अनुमान है।

बोडोलैंड: इस क्षेत्र की 15 सीटों में से गठबंधन लगभग सभी यानी 13-15 सीटें जीत सकता है।

लोअर असम: कांग्रेस गठबंधन यहां तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और उसे 12-14 सीटें मिलने का अनुमान है, लेकिन केवल इतना प्रदर्शन पूरे चुनावी नतीजे को बदलने के लिए काफी नहीं होगा।