Assam Election Rahul Gandhi says Himanta Biswa Sarma is most corrupt communal CM हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं, राहुल गांधी का आरोप, India News in Hindi - Hindustan
More

हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं, राहुल गांधी का आरोप

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। एपीसीसी ने दावा किया कि दोनों के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं और उन्होंने अपनी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है। 

Sun, 5 April 2026 08:14 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं, राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री बताया। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, 'हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं। हिमंत सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया और गुमराह किया है, सबूत जनता के सामने हैं। असम की जनता कभी भी उनकी भ्रष्टाचार को माफ नहीं करेगी, सजा तय है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के आरोपों पर बिफरे असम के सीएम

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। एपीसीसी ने दावा किया कि दोनों के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं और उन्होंने अपनी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है। एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री अब असम के लिए शर्मिंदगी बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से संपत्तियों की जांच कराने की मांग की और कहा कि हिमंत सरमा को इन सवालों का जवाब देना पड़ेगा और अपने अपराध की सजा भुगतनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीडीआर लीक की होगी जांच, ईडी का भी शिकंजा; खराट केस में क्या बोले सीएम फडणवीस

कांग्रेस ने पासपोर्ट का भी उठाया मुद्दा

गौरव गोगोई ने एक्स पर लिखा, 'हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। एक से ज्यादा पासपोर्ट रखना और संपत्तियों का खुलासा न करना गंभीर और आपराधिक अपराध है। उन्होंने असम से कितना पैसा विदेशी बैंक खातों में भेजा? और अधिक जांच की जरूरत है। हिमंत बिस्वा सरमा असम और भारत के लिए शर्मिंदगी बन गए हैं। उन्हें जवाब देना होगा और अपने अपराध की सजा भुगतनी पड़ेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिमों को जिहादी बनाना, खवातीन विंग और हथियार; आतंकी मॉड्यूल का खुलासा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने भी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि हिमंता सरमा की पत्नी के पास 2 मुस्लिम देशों के पासपोर्ट कैसे हैं? पवन खेड़ा ने कहा, 'हिमंत बिस्वा सरमा की सारी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर टिकी है, फिर उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट कैसे? भारतीय कानून के अनुसार ड्यूल सिटीजनशिप नहीं रखी जा सकती, तो क्या रिनिकी भुइंया सरमा के पास भारतीय पासपोर्ट भी है? क्या हिमंत बिस्वा सरमा अमित शाह के गोद लिए हुए बेटे हैं? और क्या देश के गृह मंत्री को पता है कि उनके गोद लिए बेटे की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट हैं?'