Amit Shah Prediction For West bengal came true TATA Bye bye video goes viral 'दीदी टाटा बाय-बाय'; सच हुई अमित शाह की 22 अप्रैल वाली वो भविष्यणवाणी, वीडियो वायरल, India News in Hindi - Hindustan
More

'दीदी टाटा बाय-बाय'; सच हुई अमित शाह की 22 अप्रैल वाली वो भविष्यणवाणी, वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 22 अप्रैल की एक रैली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अमित शाह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 4 मई को चुनाव नतीजों वाले दिन क्या होगा।

Mon, 4 May 2026 05:14 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
'दीदी टाटा बाय-बाय'; सच हुई अमित शाह की 22 अप्रैल वाली वो भविष्यणवाणी, वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 22 अप्रैल की एक रैली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अमित शाह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 4 मई को चुनाव नतीजों वाले दिन क्या होगा। अब जब वोटों की गिनती के बाद स्थिति लगभग साफ हो गई तो लोगों का कहना है कि अमित शाह ने जो कहा वो सच हो गया। 22 अप्रैल वाली उनकी भविष्यवाणी सच हो गई। अमित शाह ने एक रैली के दौरान भविष्यवाणी की थी कि इस बार पश्चिम बंगाल से टीएमसी का पत्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि दोपहर एक बजे तक काउंटिंग समाप्त हो जाएगी और दीदी टाटा गुडबाय हो जाएंगी।

क्या थी अमित शाह की भविष्यवाणी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमित शाह ने कहा, 4 मई को सुबह काउंटिंग शुरू होगी। 8 बजे बैलेट बॉक्स खुलना शुरू होगा। 9 बजे पहला राउंड, 10 बजे दूसरा राउंड, एक बजे काउंटिंग समाप्त और दीदी टाटा गुडबाय। अमित शाह ने 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दमदम में रैली की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसी रैली का बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेला शेष; पश्चिम बंगाल में विजयी बढ़त लेने के बाद भाजपा का TMC पर तंज

'जो कहा वो सच हो गया'

पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। रुझानों में बहुत मत के आंकड़े को पार करते हुए पार्टी 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अमित शाह के इस वीडियो को अब चुनाव नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं औऱ दावा कर रहे हैं कि उन्होंने जो कहा, आखिरकार वो सच हो गया और दीद टाटा बाय बाय हो गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह एक बड़ी चेतावनी की तरह; बंगाल में भाजपा को बढ़त पर क्या बोले CPI नेता

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना अभी जारी है और दोपहर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए एक मजबूत बढ़त बना ली है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए साधारण बहुमत यानी 148 सीटों की आवश्यकता होती है। किसी भी दल या गठबंधन को चुनाव जीतने के लिए इस जादुई आंकड़े को हासिल करना अनिवार्य है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 188 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी ने अभी तक केवल 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अच्छा हुआ; बाबरी वाले हुमायूं कबीर ममता बनर्जी की हार से गदगद, कहा- बहुत लूटा