खेला शेष; पश्चिम बंगाल में विजयी बढ़त लेने के बाद भाजपा का TMC पर तंज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बंगाल भाजपा इकाई ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर खेला शेष लिखकर पोस्ट किया है। बंगाली भाषा में इसका मतलब खेल खत्म होता है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। विजयी बढ़त लेने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने टीएमसी की 'खेला होबे' का जवाब 'खेला शेष' लिखकर दिया है। बता दें, खेला शेष एक बंगाली शब्द है, जिसका अर्थ होता है, 'खेल खत्म'। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस लगातार 'खेला होबे' शब्द का प्रयोग करते आ रहे हैं। ममता बनर्जी भी कई बार इसका प्रयोग करती हैं।
बंगाल विधानसभा जीत के संकेतों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के नेता जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केद्रों पर पहरा देकर बैठे रहने का आह्वान कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता पर बैठी पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ गेम प्लान बनाया है। इसके जरिए शुरुआत रुझानों में भाजपा की जीत दिखा दी जाए, जिससे टीएमसी के कार्यकर्ता हताश हो जाएं।
कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि कोई भी टीएमसी उम्मीदवार और एजेंट केंद्र न छोड़े। हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं। लेकिन मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि उम्मीद न खोएं। अभी भी लगभग 70 से 100 सीटें पर अभी भी हम आगे बढ़ सकते हैं।" इसके साथ ही ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर रुझानों की झूठी कहानी फैला रहे हैं।"
किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔
सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर! अभी डाउनलोड करें 📲
ममता बनर्जी का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब भाजपा राज्य में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। रुझानों की तरफ देखें, तो भाजपा 148 के बहुमम के आंकड़े को पार कर चुकी है। ममता बनर्जी अपनी सीट पर बहुत ही कम अंतर से आगे हैं। टीएमसी के कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही भाजपा के लिए यह एक दिलचस्प दिन है। हालांकि अभी कई राउंड्स की मतगणना जारी है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी परवाह किए बिना जश्न शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम 6 बजे भाजपा के दिल्ली कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल के अलावा आज चार और राज्यों के नतीजे आ रहे हैं। असम में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर से सत्ता में आने वाली है। वहीं तमिलनाडु में दोनों क्षेत्रीय पार्टियों को धता बताते हुए एक्टर विजय की नई नवेली पार्टी टीवीके ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले ही चुनाव में टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। केरल से कांग्रेस के लिए खुशखबरी आई है। यहां पर वामपंथ की दस साल की सत्ता खत्म हुई है। कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन ने विजयी बढ़त हासिल कर ली है। पुडुचेरी में भाजपा और एनआर कांग्रेस एक बार फिर से राजतिलक लेने की तैयारी में हैं।




साइन इन