iran Israel war update Netanyahu thanks great friend for support to Israel after talks with PM Modi इजरायल को समर्थन के लिए 'ग्रेट फ्रेंड' को धन्यवाद; पीएम मोदी से बातचीत के बाद नेतन्याहू, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

इजरायल को समर्थन के लिए 'ग्रेट फ्रेंड' को धन्यवाद; पीएम मोदी से बातचीत के बाद नेतन्याहू

इजरायली पीएम ने कहा कि मैंने अपने ग्रेट फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने कल उनसे विस्तार से बात की और इजरायल के साथ उनके रुख, सच्चाई के लिए खड़े होने तथा भारत के लोगों की अपार मित्रता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Mon, 2 March 2026 10:48 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल को समर्थन के लिए 'ग्रेट फ्रेंड' को धन्यवाद; पीएम मोदी से बातचीत के बाद नेतन्याहू

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। एनडीटीवी से बात करते हुए इजरायली पीएम ने कहा कि उन्होंने अपने 'ग्रेट फ्रेंड' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी इज़राइल के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कई दौर की बातचीत की थी।

नेतन्याहू ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए इजरायली पीएम ने कहा कि मैंने अपने ग्रेट फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने कल ( रविवार ) उनसे विस्तार से बात की और इजरायल के साथ उनके रुख, सच्चाई के लिए खड़े होने तथा भारत के लोगों की अपार मित्रता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल में उनकी बहुत प्रशंसा होती है। मैं बातचीत के विवरण में नहीं जाऊंगा, लेकिन मैंने उनसे बात की है, और मैंने इस क्षेत्र और उसके बाहर के कई अन्य नेताओं से भी बात की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन की मिसाइलों से अमेरिका-इजरायल पर वार कर रहा ईरान? ड्रैगन ने साफ-साफ बताया
ये भी पढ़ें:ईरान पर कहर बरपा रहे इजरायल और US, जेलेंस्की को क्यों सता रहा डर? इनसाइड स्टोरी

बता दें कि सोमवार की सुबह इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान के खिलाफ संयुक्त अमेरिकी-इजरायली अभियान का उद्देश्य आंशिक रूप से ईरानियों को अपने नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए परिस्थितियां तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने का समय नजदीक आ रहा है। वह दिन नजदीक आ रहा है। और जब वह आएगा, तो इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी जनता के साथ वहां मौजूद होंगे। यह महत्वपूर्ण है कि ईरानी जनता हमारे साथ हो। यह उन पर निर्भर करता है, हम वहां जरूर होंगे। नेतन्याहू ने कहा कि ईरानियों के लिए 'तानाशाही के जुए को उतार फेंकने' का समय आ गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे 'अपने देश को वापस लेने' के लिए कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तो खेल शुरू हुआ है, ईरान पर हमले के बीच ट्रंप बोले- असली लहर आना बाकी

रविवार को हुई थी बातचीत

बता दें कि पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताई थी और युद्ध को जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया था। मोदी ने रविवार रात हुई बातचीत में कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि इलाके के मौजूदा हालात पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की जरूरत दोहराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।