Hacking stirs Iran Israel hacks irani prayer app secret message destroys everything ईरान में हैकिंग से हलचल, इजरायल ने हैक किया नमाज ऐप; और 'गुप्त' संदेश से काम तमाम, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ईरान में हैकिंग से हलचल, इजरायल ने हैक किया नमाज ऐप; और 'गुप्त' संदेश से काम तमाम

तेहरान में भयंकर तबाही मचाने वाले अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने ईरान के लाखों मुसलमानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लोकप्रिय प्रार्थना ऐप को हैक कर लिया और…

Sun, 1 March 2026 10:58 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान में हैकिंग से हलचल, इजरायल ने हैक किया नमाज ऐप; और 'गुप्त' संदेश से काम तमाम

तेहरान में भयंकर तबाही मचाने वाले अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने ईरान के लाखों मुसलमानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लोकप्रिय प्रार्थना ऐप 'बदेसाबा कैलेंडर' को हैक कर लिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGS) के जवानों से शासन के खिलाफ बगावत करने, हथियार डालने और देश को आजाद कराने का आह्वान किया। 'मदद आ गई है' जैसे संदेशों से भरे नोटिफिकेशन ने लाखों फोनों पर धमाल मचा दिया, ठीक उसी समय जब मिसाइलें तेहरान पर बरस रही थीं और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े नेता मारे गए।

दरअसल, ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को पुष्टि की कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अमेरिका और इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए सैन्य हमलों की एक श्रृंखला में मार दिया गया है। इन हमलों में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई। ये हमले वाशिंगटन और तेल अवीव द्वारा इस्लामी गणराज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रतिज्ञा के बाद हुए। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में अमेरिकी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) की खुफिया जानकारी का उपयोग किया गया, जिसने महीनों तक खामेनेई पर निगरानी रखी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान का इजरायल के बेत शेमेश में मिसाइल हमला, आठ लोगों की मौत; कई घायल

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जानकार लोगों के हवाले से बताया गया कि सीआईए को शनिवार सुबह मध्य तेहरान में एक नेतृत्व परिसर में शीर्ष ईरानी अधिकारियों की एक नियोजित बैठक की जानकारी मिली थी। बताया गया कि रात के समय होने वाले इन हमलों को सीआईए की इस जानकारी के आधार पर समय से पहले कर दिया गया। अखबार के मुताबिक, अमेरिका ने ये जानकारी इजरायल के साथ साझा किए, जिसने फिर ईरान के नेतृत्व पर हमले की योजना बनाई। इजरायल के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:00 बजे हमले शुरू हुए और लगभग 9:40 बजे लंबी दूरी की मिसाइलों ने परिसर को निशाना बनाया। राष्ट्रीय सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी एक इमारत में इकट्ठा थे, जबकि खामेनेई पास की एक इमारत में थे।

ईरान की न्यायपालिका ने पुष्टि की है कि खामेनेई के अलावा, इस बम विस्फोट में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपुर और शीर्ष सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी भी मारे गए। सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ साइबर हमले भी किए जा रहे थे। इजरायल ने लोकप्रिय ईरानी प्रार्थना ऐप 'बदेसाबा कैलेंडर' (BadeSaba Calendar) को हैक कर लिया, जो मुसलमानों को नमाज के समय बताने में मदद करता है और इसे गूगल प्ले स्टोर से अकेले पांच मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रोन की बारिश... मिसाइलों की बरसात; 708 हथियारों से UAE पर टूटा घायल ईरान

घटना से परिचित लोगों के अनुसार, इस हैक के जरिए शनिवार सुबह संभावित रूप से लाखों उपकरणों पर नोटिफिकेशन भेजे गए, जिनमें ईरानी सैन्य कर्मियों से शासन से अलग होकर देश को मुक्त कराने के प्रयासों में शामिल होने का आग्रह किया गया था। फारसी भाषा में लिखे गए इन नोटिफिकेशन में 'मदद आ गई है' जैसे संदेश शामिल थे, जैसा कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए विभिन्न स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया है। यह ऐप में हुई गड़बड़ी एक बड़े साइबर अभियान का हिस्सा थी। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए सहित कई समाचार साइटों को हैक किया गया था, ताकि उन पर हमलों से संबंधित ऐसी सामग्री पोस्ट की जा सके जिसका उद्देश्य शासन को बदनाम करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयातुल्लाह अराफी कौन, जो खामेनेई के बाद बने ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर

आईआरएनए के मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित एक संदेश में कहा गया था कि अयातुल्लाह शासन की सुरक्षा बलों के लिए एक भयावह घड़ी थी। इससे आईआरजीसी और बासिज को एक करारा झटका लगा है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं, जिसमें अमीरात की राजधानी अबू धाबी और वहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों के पास के इलाके शामिल हैं, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गई हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बमबारी जब तक आवश्यक होगा तब तक जारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।