us Israel iran war news update 165 ballistic missiles and 541 drones attack on uae ड्रोन की बारिश... मिसाइलों की बरसात; 708 हथियारों से UAE पर टूटा घायल ईरान, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ड्रोन की बारिश... मिसाइलों की बरसात; 708 हथियारों से UAE पर टूटा घायल ईरान

संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के बड़े पैमाने पर हमलों का खुलासा हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और 541 ड्रोन दागे हैं।

Sun, 1 March 2026 09:40 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ड्रोन की बारिश... मिसाइलों की बरसात; 708 हथियारों से UAE पर टूटा घायल ईरान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ईरान के बड़े पैमाने पर हमलों का खुलासा हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और 541 ड्रोन दागे हैं। बताया गया कि यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से अधिकांश को नष्ट कर दिया। हालांकि इन हमलों से तीन लोगों की मौत और 58 घायल हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अब तक यूएई पर कम से कम 165 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने 152 को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, जबकि शेष 13 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि ईरान द्वारा दागी गई दो क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाकर उन्हें रोक लिया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सबसे बड़े हमले में 541 ड्रोन शामिल थे, जिनमें से यूएई ने 506 को नष्ट कर दिया। बाकी 35 ड्रोन यूएई की धरती पर गिरे, जिससे कुछ इमारतों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। बयान में आगे बताया कि इन हमलों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के तीन नागरिकों की मौत हो गई। इन हमलों में कुल 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें मिस्र, इथियोपिया, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा 28 फरवरी से अब तक के सभी हमलों का है। आज सुबह के हमलों में यूएई ने अतिरिक्त 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया (जिनमें से 8 समुद्र में गिरीं), साथ ही दो क्रूज मिसाइलें और 311 ड्रोन भी मार गिराए। कुल 21 ड्रोन हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी-इजरायली बमबारी में मारे गए ईरान के 48 नेता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें:ईरान के खिलाफ ऐक्शन में अमेरिका के कितने सैनिकों की हुई मौत, मिलिट्री ने बताया
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत के बाद ईरान की कमान किसके हाथ? जानिए अभी कौन चला रहा है देश

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों को रोकने में वायु सेना और वायु रक्षा बलों की क्षमता का सफल प्रदर्शन हुआ है। हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने के कारण कुछ क्षेत्रों में मलबा गिरा, जिससे नागरिक संपत्तियों को मामूली से मध्यम स्तर की क्षति हुई। इस दौरान यूएई ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए उच्च सतर्कता और पूर्ण तत्परता में है। नागरिकों, निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और अफवाहों या अपुष्ट खबरों को फैलाने से बचें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।