Good news amid increasing attacks on Iran Indian students shifted from Tehran ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच बड़ी खबर, तेहरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच बड़ी खबर, तेहरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट

मिडिल ईस्ट में तेज होते ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने बड़ी कार्रवाई की है। तेहरान में बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकांश भारतीय छात्रों को राजधानी से बाहर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Tue, 3 March 2026 09:20 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच बड़ी खबर, तेहरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट

मिडिल ईस्ट में तेज होते ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने बड़ी कार्रवाई की है। तेहरान में बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकांश भारतीय छात्रों को राजधानी से बाहर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दूतावास ने छात्रों के परिवहन, भोजन और आवास की पूरी व्यवस्था की है, जबकि कुछ छात्रों ने रहने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर नए हमले किए हैं, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हैं।

भारतीय दूतावास ने बताया कि तेहरान शहर में बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए, अधिकांश भारतीय छात्रों को तेहरान से बाहर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। दूतावास ने छात्रों के परिवहन, भोजन और आवास की पूरी व्यवस्था की है। इसमें कहा गया है कि दूतावास के प्रस्ताव को ठुकराने वाले कुछ ही छात्र तेहरान में रह गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले में US की भी एक हार, डोनाल्ड ट्रंप का पूरा नहीं हुआ मकसद: एक्सपर्ट

दूतावास ने अन्य भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए पहले जारी की गई सलाह को दोहराया है कि जहां हैं वहीं रहें, जितना संभव हो घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। नए परामर्श में भारतीयों से हर समय सतर्क रहने, विरोध प्रदर्शनों या भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और दूतावास के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की गई है। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों सहित लगभग 9000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, हालांकि ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत देर हो चुकी है... ट्रंप का ईरान को साफ संदेश, बातचीत पर लगाया 'ब्रेक'

शनिवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद, ईरान ने इजरायल के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष और तेज हो गया। ईरान ने अपने आक्रामक अभियान के तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके कारण वैश्विक तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब थमेगी ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग? ट्रंप और नेतन्याहू ने दिए संकेत, जानें

अमेरिकी सेना के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक उसके छह जवान मारे गए हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों में कम से कम 787 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल में भी कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।