TCS sexual harassment case Nashik police search Nida Khan Three teams sent to Mumbai निदा खान कहां है? TCS यौन उत्पीड़न मामले में तलाशी तेज, पुलिस ने तीन टीमों को मुंबई भेजा, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

निदा खान कहां है? TCS यौन उत्पीड़न मामले में तलाशी तेज, पुलिस ने तीन टीमों को मुंबई भेजा

निदा खान इस मामले में 2 महिला आरोपियों में से एक है। उसे केवल एक FIR में नामजद किया गया है, जिसमें उस पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। बाकी आठ FIR में उनका कहीं जिक्र नहीं है।

Fri, 17 April 2026 10:56 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
निदा खान कहां है? TCS यौन उत्पीड़न मामले में तलाशी तेज, पुलिस ने तीन टीमों को मुंबई भेजा

टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले में नासिक पुलिस ने फरार आरोपी निदा खान की तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार को तीन टीमों को मुंबई भेजा गया है ताकि उसे ट्रेस किया जा सके। इस बीच, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस यौन उत्पीड़न मामले की अपनी आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र काउंसल की नियुक्त कर दी है। टीसीएस नासिक मामले की जानकारी इस महीने सामने आई, जब कंपनी के अशोका मार्ग स्थित ऑफिस में कुछ कर्मचारियों ने सहकर्मियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई।

26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच नासिक सिटी पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ 9 FIR दर्ज कीं। आरोपियों के आचरण में अनचाहा स्पर्श, अश्लील टिप्पणियां और धार्मिक जबरदस्ती शामिल थी। आठ में से 7 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल निदा खान ही फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है नासिक BPO केस की मास्टरमाइंड 'दबंग मैम', महिलाओं को जबरन पहनाती थी बुर्का

9 FIR में नामित आठ आरोपियों में से पांच (दानिश शेख, निदा खान, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी और आसिफ अंसारी) TCS नासिक ब्रांच के एसोसिएट थे, जबकि रजा मेमन और तौसिफ अत्तर को शिकायतकर्ताओं ने टीम लीडर बताया है। अश्विनी चैनानी एकमात्र सीनियर कर्मचारी हैं, जो पुणे में ऑपरेशंस मैनेजर के पद पर थे और उन्हें सहयोग के आरोप में नामजद किया गया है। आरोप है कि चैनानी को शिकायतें मिलने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों का हौसला और बढ़ता गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रेकअप के बाद बना प्लेबॉय, अयान ने कैसे बिछाया मासूम लड़कियों को फंसाने का जाल?

निदा खान पर क्या है आरोप

निदा खान इस मामले में 2 महिला आरोपियों में से एक है। उसे केवल एक FIR में नामजद किया गया है, जिसमें उस पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। बाकी आठ FIR में उनका कहीं जिक्र नहीं है। शुक्रवार को मुंबई में की गई तलाशी के दौरान निदा खान के पति को मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारों के यहां रहने गई है, लेकिन जब पुलिस टीम उस पते पर पहुंची तो घर ताला बंद मिला। निदा खान और उनके परिवार के मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाए गए। पुलिस ने कहा कि तलाशी जारी है। इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी गठित की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नासिक TCS में धर्मांतरण का डर्टी गेम? महिला आयोग से लेकर SC और NIA तक पहुंचा केस

निदा खान की ओर से वकील बाबा सैयद ने बताया कि वे जल्द ही उनके लिए अग्रिम जमानत का आवेदन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि खान मीडिया ट्रायल की शिकार है। उन्होंने बताया कि निदा खान गर्भवती है और उसका परिवार मामले के उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित है। नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने कहा कि मामले में निदा खान की भूमिका सीमित है। उन्होंने कहा, 'अब तक उसकी भूमिका किसी अन्य FIR में सामने नहीं आई है। वह कंपनी में एसोसिएट थी, HR में नहीं थी। हमारी जांच में उसे देश में दर्ज किसी भी मामले के आरोपियों से कोई लिंक नहीं मिला है।'