Who is Mastermind Behind the Nashik BPO Case nida khan She Forced Employees to Wear Burqas कौन है नासिक BPO केस की मास्टरमाइंड 'दबंग मैम', जबरन पहनाती थी बुर्का; नमाज पढ़ने का भी दबाव, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

कौन है नासिक BPO केस की मास्टरमाइंड 'दबंग मैम', जबरन पहनाती थी बुर्का; नमाज पढ़ने का भी दबाव

नासिक बीपीओ में धर्मांतरण और जव जिहाद की आरोपी निदा खान फरार है। इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में निदा खान ही मास्टरमाइंड है।

Fri, 17 April 2026 10:03 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन है नासिक BPO केस की मास्टरमाइंड 'दबंग मैम', जबरन पहनाती थी बुर्का; नमाज पढ़ने का भी दबाव

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से संबंधित एक कार्यालय में महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण और धमकाने का प्रकरण सामने आने के बाद 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अभियुक्तों में टीसीएस के कर्मचारी, एचआर विभाग मैनेजर निदा खान और कुछ डिलीवरी पार्टनर शामिल हैं। इस पूरे प्रकरणा का मास्टरमाइंड एचआर मैनेजर 'निदा खान' को बताया जा हा है। इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं निदा खान फरार हैं।

दबंग मैम के नाम से पहचान

जानकारी के मुताबिक निदा खान की पहचान बीपीओ में 'दबंग मैम' के तौर पर थी। उसपर धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। एफआईआर में दावा किया गया है कि वह कर्मचारियों पर बुर्का पहनने और इस्लमाम के कस्टम अपनाने का दबाव डालती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीपीओ में उसका इतना प्रभाव था कि लोग डरते थे। कुछ पीड़िताओं ने बताया है कि निदान खान महिलाओं को बुर्का पहनने और इस्लाम के हिसाब से रहने का तरीका सिखाती थी और यह बस किसी की मर्जी से नहीं बल्कि जबरदस्ती होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे बिहार से आकर एक ऑटो चालक ने नोएडा में लगा दी ‘सैलरी वाली आग’

कौन हैं निदा खान?

नासिक में टीसीएस से संबंद्ध बीपीओ की एचआर मैनेजर निदा खान पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के प्रयास के आरोप हैं। पुलिस ने उन्हें इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया है। वहीं निदा के परिवार के मुताबिक उसने दिसंबर 2021 में इस बीपीओ को जॉइन किया था। उस समय उसने टेलीकॉलर के तौर पर नौकरी शुरू की थी। हालांकि कुछ ही समय में वह एचआर मैनेजर बन गई। निदा के पिता ने कहा, मेरी बेटी ने कोई गलत काम नहीं किया है। वह बहुत सामान्य तरीके से नौकरी करती थी और सबसे अच्छा व्यवहार रखती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों पर लाठी बरसाती पुलिस; VIDEO शेयर कर चंद्रशेखर ने पूछा- यही है नारी वंदन

जानकारी के मुताबिक 26 साल की निदा की पढ़ाई लिखाई नासिक में ही हुई है। उसने कॉमर्स से ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद वह काम करने के साथ करेस्पॉन्डेंस से एमबीए कर रही है। निदा के परिवार ने कहा कि पिछले साल निदा की शादी हो गई है और इसी साल वह पति के साथ मुंबई चली गई। इसके बाद वह मलाड में एक बीपीओ में नौकरी कर रही है। निदा के परिवार को पहले लगा कि हो सकता है कि कोई और इसी नाम की महिला हो जिसपर ये आरोप लगे हों। हालांकि सच पता लगने के बाद परिवार का कहना है कि वे लोग सदमे में हैं।

बता दें कि बीपीओ में काम करने वाली 23 साल की महिला ने साथ में काम करने वाले दानिश शेख पर यौन उत्पीड़ने के आरोप लगाए थे। महिला ने कहा था कि उसने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया है। महिला ने यह भी कहा कि दानिश ने यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि दानिश औ तौसीफ मिलकर उसे इस्लाम अपनाने का दबाव बनाते थे। आरोप यह भी है कि निदा खान और तौसीफ मिलकर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाते थे और अपशब्द कहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ अग्निकांड: आग में राख हो गए सपने, कोई खिलौने तो कोई निशानियां खोजता रहा

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था जिसपर वे कर्मचारियों को टारगेट करते थे। इस ग्रुप में निदा खान भी शामिल थी। आरोप है कि कई बार कर्मचारियों को नमाज पढ़ने, नॉनवेज खाने और इस्लाम के प्रतीकों को अपनाने का भी दबाव डाला जाता था। एक पीड़ित का कहना है कि उसको टोपी पहनाकर जबरन नमाज पढ़वाई गई। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी घटना पर दुख जताते हुएकहा है कि इसकी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।