women and 7 year old burnt to death due to current in shivpuri mp शिवपुरी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से जिंदा जल गया मासूम; महिला की भी मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से जिंदा जल गया मासूम; महिला की भी मौत

एमपी के शिवपुरी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में करेंट उतरने के कारण महिला और 7 साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

Fri, 3 April 2026 01:23 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
शिवपुरी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से जिंदा जल गया मासूम; महिला की भी मौत

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे परिवार पर आफत आ गिरी। कच्चे रास्ते पर ट्रॉली में लगा 10 फीट का पाइप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम बच्चे की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के मुताबिक राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव में रहने वाला बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी कोलारस में भूसा खरीदने आया था। ये लोग खेतों में डेरा डालते हैं और गांव-गांव घूमकर भूसा खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये एक जगह इकट्‌ठा करते हैं। बाद में बड़ी मात्रा में भूसा बेचकर मुनाफा कमाते हैं।

भूसा लेने निकले थे तभी मौत आ गई

बताया जा रहा है कि आज सुबह टोल टैक्स के पास बने बंजारा डेरे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा खरीदने के लिए निकले थे। आगे चल रहा ट्रैक्टर देहरदा गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए डोडयाई गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गए, जिससे करंट फैल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

ट्रैक्टर में लगी 10 फीट लंबी लोहे की छड़ बनी मौत की वजह

ट्रैक्टर पर विनोद बंजारा पिता रंजीत बंजारा ,लीला बाई बंजारा पति विनोद बंजारा ,केसर बाई पिता मेंबर बंजारा और 7 साल का अनिल पिता मेंबर बंजारा सवार थे। करंट से लीला बाई की साड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में मासूम अनिल भी आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों ने मौके पर पहुंचकर लीला बाई की सुलगती लाश को वहीं छोड़ दिया। बाकी तीनों को ट्रॉली में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 7 साल के अनिल को भी मृत घोषित कर दिया। विनोद और केसर बाई का इलाज जारी है। ट्रॉली में ज्यादा भूसा भरने के लिए करीब 10-10 फीट के लोहे के पाइप लगाए गए थे। वहीं घटना स्थल पर हाईटेंशन लाइन के तार नीचे की ओर झूल रहे थे। पेड़ों की वजह से तार दिखाई नहीं दे रहे थे, इसी दौरान पाइप लाइन से टकरा गया और करंट फैल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में उबाल; 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चार घायल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।