मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चार घायल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मारी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना सुबह लगभग तीन बजे परशुराम चौराहे के पास हुई। सभी मृतक मंदिर से लौट रहे थे।
Fri, 27 March 2026 05:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

ग्वालियर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह लगभग तीन बजे परशुराम चौराहे के पास हुई। स्कॉर्पियो चालक ने पहले बस स्टैंड के पास एक ऑटो को टक्कर मारी, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए एक अन्य ऑटो को भी टक्कर मार दी। सभी मृतक मंदिर से लौट रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन