Gwalior Wedding Violence Neighbors Assault Bride and Groom s Family Over Alcohol मध्य प्रदेश: शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई की। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं और आरोप है कि पड़ोसियों ने मारपीट के दौरान घरेलू सामान और पैसे भी लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wed, 1 April 2026 11:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

ग्वालियर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मारपीट के दौरान पड़ोसी घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए।मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।