urinate on face after beating in madhya pradesh bhopal पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियत

भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि चार बदमाशों ने एक युवक पर बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। पीटने के बाद युवक के चेहेर पर पेशाब भी कर दिया।

Wed, 29 April 2026 01:26 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियत

भोपाल की सड़कों पर एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि चार बदमाशों ने एक युवक पर बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक को पहले घेरकर बेरहमी से पीटा गया, फिर उसे निर्वस्त्र कर उसके चेहरे पर पेशाब कर अपमानित किया गया।

दोस्ती बनी ‘गुनाह’, विरोधी गुट से जुड़ाव पड़ा भारी

पुलिस के मुताबिक, शबरी नगर निवासी युवक सोमवार शाम अपने घर के पास टहल रहा था। तभी इलाके के ही चार बदमाश गट्टू, प्रेम, रोहित और दिव्यांश ने उसे घेर लिया। आरोप था कि युवक उनके विरोधी गुट के अनिकेत का करीबी है। इसी बात को लेकर विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: पत्नी को फोन पर कहा- तुम्हारी याद आ रही थी, घंटेभर बाद आई जवान की मौत की खबर

चाकू से हमला, फिर क्रूरता की हदें पार

बदमाशों ने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। हमलावरों ने उसे कपड़े उतरवाकर निर्वस्त्र किया और सरेआम पीटते रहे। हैवानियत की पराकाष्ठा तब हुई, जब आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर उसे अपमानित किया।

शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी टूटा पीड़ित

इस अमानवीय कृत्य के बाद युवक बुरी तरह घायल और मानसिक रूप से आहत हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: नर्मदापुरम में भीषण हादसा, SUV-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत और 7 घायल

वारदात के बाद फरार आरोपी, पुलिस ने शुरू की दबिश

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हनुमानगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों के खिलाफ जानलेवा हमला, अभद्रता और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का दावा- जल्द सलाखों के पीछे होंगे दरिंदे

जांच अधिकारी एसआई विवेक शर्मा के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी से भड़की ऐसी आग; घर-गाड़ी सब जलकर खाक; MP में बड़ा हादसा

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।