SAF Constable Shoots Himself Dead in Gwalior, Takes Step After Video Call with Family MP: सुबह 4 बजे पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- तुम्हारी याद आ रही थी, घंटेभर बाद आई उसी जवान की मौत की खबर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: सुबह 4 बजे पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- तुम्हारी याद आ रही थी, घंटेभर बाद आई उसी जवान की मौत की खबर

मृतक कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी मूल रूप से छतरपुर जिले के नौगांव के निवासी थे और वर्ष 2005 में SAF में भर्ती हुए थे। अपने सेवा काल के दौरान वे दतिया, शिवपुरी और ग्वालियर में पदस्थ रह चुके थे।

Tue, 28 April 2026 02:40 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
MP: सुबह 4 बजे पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- तुम्हारी याद आ रही थी, घंटेभर बाद आई उसी जवान की मौत की खबर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में तैनात स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के एक कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेकेंड बटालियन के गेट पर ड्यूटी करने के दौरान कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (उम्र- 40 साल) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और साथी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। जवान ने इस घटना से ठीक पहले अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी और थोड़ी देर बाद घर आने को कहा था। हालांकि फोन काटने के कुछ ही देर बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है, और पत्नी ने भी किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी क्वार्टर गार्ड पर संतरी के रूप में लगी थी और वह रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक पहरा दे रहे थे। सुबह करीब 5 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कुलदीप को घायल हालत में कुर्सी पर बैठे हुए पाया। उनके सीने से खून बह रहा था और पास ही उनकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार से बात करने के बाद उठाया कदम

SAF जवानों के अनुसार घटना से ठीक पहले कुलदीप अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे भी उन्हें कमांडर ने चेक किया था, उस समय भी वह फोन पर बातचीत कर रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

परिवार में हैं पत्नी और दो बच्चे

मृतक कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी मूल रूप से छतरपुर जिले के नौगांव के निवासी थे और वर्ष 2005 में SAF में भर्ती हुए थे। अपने सेवा काल के दौरान वे दतिया, शिवपुरी और ग्वालियर में पदस्थ रह चुके थे। करीब 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका अनुरागी, 16 वर्षीय बेटा वीर और 15 वर्षीय बेटी अनाया हैं। दोनों बच्चे केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ रहे हैं।

पत्नी से कहा था- बस याद आ रही है

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी प्रियंका अनुरागी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे कुलदीप का वीडियो कॉल आया था। उन्होंने सामान्य हालचाल पूछा और कहा कि वह सुबह 5 बजे तक घर आ जाएंगे। जब प्रियंका ने कॉल करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि 'बस याद आ रही थी।' इसके बाद कॉल कट गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में भी यूसीसी पर तेजी; रिटायर्ड SC जज की अगुवाई में कमेटी, 60 दिन में रिपोर्ट

किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था: पत्नी

प्रियंका के मुताबिक यही उनकी आखिरी बातचीत थी। कुछ ही देर बाद साथी जवानों से सूचना मिली कि कुलदीप ने खुद को गोली मार ली है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी का कहना है कि कुलदीप ने कभी भी अपनी नौकरी या बटालियन को लेकर कोई शिकायत नहीं की और न ही घर में किसी प्रकार का विवाद था। वह हमेशा परिवार का ख्याल रखने वाले और जिम्मेदार व्यक्ति थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं होगी; पिता को मैसेज भेज फंदे से लटक गया बेटा

अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक, मानसिक और ड्यूटी से जुड़े कारण शामिल हैं। उनके साथियों का कहना है कि यह घटना न केवल सुरक्षाबलों के भीतर मानसिक दबाव के मुद्दे को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कई बार व्यक्ति अपनी परेशानी साझा नहीं कर पाता। फिलहाल पूरे SAF परिसर में शोक का माहौल है और जवानों ने अपने साथी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ashok Nagar News: ऑनलाइन गेम की लत, कर्ज से परेशान नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।